Connect with us

एंटरटेनमेंट

प्रियंका चोपड़ा के इन वस्त्रों को देखकर लोगों ने उठाए सवाल, कहा – इतना खुलासा करने की क्या आवश्यकता है?

Published

on

प्रियंका चोपड़ा: राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में प्रियंका चोपड़ा तथा उनके पति निक जोनस की चर्चा जोरों पर है। गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के दौरान उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस आयोजन में अभिनेत्री की सफेद ऑफ-शोल्डर ड्रेस ने सबका ध्यान आकर्षित किया, जिसमें देसी गर्ल बेहद आकर्षक लग रही थीं। प्रियंका ने इस ड्रेस में अपने पति के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जहां दोनों कीमोहक नजर आ रहे थे। प्रियंका ने इसी ड्रेस में एक ऐसा पोज दिया, जिसे देखकर लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि, इस तरह के कपड़े पहनकर खुद को प्रकट करने की आखिर क्यों आवश्यकता है?

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ साझा की खास तस्वीरें

इन तस्वीरों में स्पष्ट देखा जा सकता है कि प्रियंका और निक पिज्जा का आनंद ले रहे हैं।

देखें पोस्ट

View this post on Instagram

इस दौरान दोनों काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं। एक फोटो में प्रियंका झुकी हुई हैं और निक उन्हें पिज्जा खिलाने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों की यह अदाएं दर्शकों को भा रही हैं। हालांकि, कुछ लोगों को प्रियंका का इस तरह झुककर पिज्जा खाना पसंद नहीं आ रहा है। इसी कारण लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोग अभिनेत्री की इस हरकत पर सवाल उठाने लगे हैं।

प्रियंका चोपड़ा को देख भड़के नेटिज़न्स

प्रियंका चोपड़ा के इस अंदाज को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स आग बबूला हो गए हैं। इसलिए वे तीखे सवाल करते हुए ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘अभी के समय में अपने शरीर को इस तरह दिखाना पॉपुलैरिटी और ध्यान आकर्षित करने का नया तरीका बन गया है’। दूसरा कहता है, ‘अपने शरीर को इस तरह दिखाना आजकल बहुत जरूरी हो गया है’। तीसरा यूजर कहता है, ‘जब आपके पास प्रसिद्धि नहीं होती है तब यह तरीका खुद को प्रमुख बनाने का अच्छा तरीका है।’

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एंटरटेनमेंट

किरण राव को क्या हुआ? सलीम खान के बाद आमिर खान की एक्स वाइफ भी हुईं बीमार

Published

on

बॉलीवुड के मशहूर स्क्रीनराइटर Salim Khan इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। उनसे मिलने के लिए Salman Khan समेत पूरा खान परिवार अस्पताल पहुंच रहा है। इसी बीच फिल्ममेकर Kiran Rao ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी साझा की है।

किरण राव को हुआ चिकनगुनिया

मंगलवार को किरण राव ने इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि उन्हें चिकनगुनिया हो गया है। उन्होंने लिखा, “दोस्तों, मुझे चिकनगुनिया हो गया है, लेकिन अब मैं बेहतर महसूस कर रही हूं। मिरी (मेरी पालतू बिल्ली) एक बेहतरीन पैरामेडिक है, जो मेरे बुखार पर नजर रख रही है।” उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में बताया कि इस दौरान उनकी पालतू बिल्ली ही उनकी देखभाल कर रही है।

हाल ही में हुआ था ऑपरेशन

किरण राव के लिए साल 2026 की शुरुआत स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के साथ हुई है। इससे पहले साल की शुरुआत में उनका अपेंडिक्स का ऑपरेशन भी हुआ था। इसकी जानकारी भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “मैं 2026 में पूरी तरह पार्टी मूड में थी, तभी अपेंडिक्स ने याद दिलाया कि थोड़ा धीमा हो जाओ, गहरी सांस लो और शुक्रगुजार रहो।”

क्या है किरण की अगली फिल्म?

वर्क फ्रंट की बात करें तो किरण राव ने साल 2024 में फिल्म Laapataa Ladies का निर्देशन किया था। यह फिल्म भारत की ओर से ऑस्कर के लिए आधिकारिक एंट्री भी बनी थी। वहीं आने वाले समय में वह फिल्म Lahore 1947 को प्रोड्यूस कर रही हैं, जिसमें Sunny Deol मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Continue Reading

एंटरटेनमेंट

Salman Khan की को-स्टार का निधन, Parmanu से लेकर Taskaree तक में आईं नजर; इंडस्ट्री में छाया मातम

Published

on

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। Praveena Deshpande के अचानक निधन की खबर से फैंस और कलाकार स्तब्ध हैं। वह Salman Khan के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुकी थीं। एक ओर उनके निधन की खबर है, तो दूसरी ओर सलमान के पिता Salim Khan की तबीयत खराब होने की सूचना ने माहौल को और भी दुखद बना दिया है।

प्रवीणा देशपांडे का निधन

परिवार ने अभिनेत्री के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए उनके निधन की जानकारी साझा की। पोस्ट सामने आते ही इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई। कई लोगों को इस खबर पर शुरुआत में यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन परिवार की पुष्टि के बाद सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया।

‘तस्करी’ में आई थीं नजर

प्रवीणा देशपांडे ने सलमान खान के साथ काम किया था और अपने अभिनय से खास पहचान बनाई थी। फिलहाल उनके निधन पर सलमान खान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हाल ही में प्रवीणा को Emraan Hashmi की सीरीज ‘तस्करी’ में देखा गया था, जहां उनके किरदार को दर्शकों ने काफी सराहा था। ऐसे में उनके अचानक निधन की खबर ने सभी को गहरा झटका दिया है।

परिवार ने कन्फर्म की निधन की खबर

परिवार द्वारा साझा किए गए संदेश में बताया गया है कि प्रवीणा देशपांडे का निधन 17 फरवरी 2026 को हुआ। उनका अंतिम संस्कार उसी दिन दोपहर 3 बजे हिंदू श्मशान घाट, चकाला पारसीवाड़ा, अंधेरी पूर्व में किया जाएगा। पोस्ट में अनिरुद्ध, अभिमन्यु, रुचिरा और वीर देशपांडे के नाम भी उल्लेखित हैं। प्रवीणा देशपांडे मराठी सिनेमा और टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री थीं। अपने अभिनय और सादगी भरे व्यक्तित्व की वजह से उन्होंने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई थी। उनके निधन से मनोरंजन जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

Continue Reading

एंटरटेनमेंट

क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान एक्ट्रेस का वॉशरूम में बना गंदा वीडियो, इंस्टा पर तस्वीरें भेज किया ब्लैकमेल; दोस्त को भी किया फॉरवर्ड

Published

on

वॉशरूम में मौजूद एक महिला का किसी शख्स ने चोरी-छिपे वीडियो बना लिया। बाद में उसी वीडियो को उसे भेजकर और उसकी एक करीबी दोस्त को फॉरवर्ड कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने वीडियो के बदले पैसों की मांग की और धमकी दी कि रकम न मिलने पर वह इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

स्टेडियम के वॉशरूम में एक्ट्रेस का वीडियो किया रिकॉर्ड

फिल्मी कहानी जैसी लगने वाली यह घटना दरअसल एक कन्नड़ अभिनेत्री और रियलिटी शो की कंटेस्टेंट के साथ हकीकत में हुई है। मामला Koramangala Indoor Stadium में आयोजित एक सेलिब्रिटी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान का है। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि स्टेडियम के वॉशरूम में उनका गुप्त रूप से वीडियो बनाया गया।

कन्नड़ एक्ट्रेस को वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

पीड़िता ने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, यह घटना टूर्नामेंट के दूसरे दिन हुई, जब वह वॉशरूम में थीं। उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में आरोपी ने वीडियो और कुछ तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेजीं और उनकी एक करीबी दोस्त को भी शेयर कर दीं।

वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर मांगे पैसे

आरोपी ने कथित तौर पर धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर देगा। पुलिस के अनुसार, धमकी भरे मैसेज ‘स्वान.3704722’ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से भेजे गए थे। साइबर क्राइम पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस डिजिटल सबूतों के आधार पर अकाउंट को ट्रेस करने में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending