Connect with us

एंटरटेनमेंट

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16: 2200 करोड़ के बजट वाली ‘अवतार 3’ के मुकाबले अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की फिल्म की शानदार कमाई, जानें विस्तार से।

Published

on

Dhurandhar Box Office Collection Day 16: रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा जलवा दिखाया है कि अवतार फायर एंड ऐश की तो बत्ती ही बुझ गई है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही शानदार प्रदर्शन किया लेकिन दर्शकों ने दूसरी फिल्म को भुला दिया, जबकि धुरंधर ने तो जैसे ठानी हुई है कि वह हिलने का नाम ही नहीं लेगी। इसी कारण, 2200 करोड़ के बजट में बनी अवतार 3 को भी तगड़ा झटका लगा है। जेम्स कैमरून की अवतार फायर एंड ऐश के मुकाबले रणवीर सिंह और अक्षय कुमार की धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16 में राज कर रही है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 16 पर खुश होंगे रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के प्रशंसक

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16 की बात करें तो तीसरे शनिवार को आदित्य धर की फिल्म ने 33.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म में रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना को डेढ़ घंटे से ज्यादा का स्क्रीन टाइम दिया गया है, और यही कारण है कि रणवीर सिंह के साथ डबल धमाका देखने के लिए फैंस ने हर दिन प्यार लुटा दिया है। फिल्म का ट्विस्ट फिनाले ने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है और इसके साथ पार्ट 2 का इशारा दर्शकों को फिर से देखने के लिए प्रेरित कर रहा है।

अवतार फायर एंड ऐश के सामने भी धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16 ने नहीं झुका हौंसला

यदि भारत में कमाई की बात करें, तो हिंदी में रिलीज हुई धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16 में 33 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। कुल मिलाकर, फिल्म का कलेक्शन 520 करोड़ से अधिक का बताया जा रहा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर में अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल की जोड़ी भी नजर आ रही है। इसने अवतार 3 को कड़ी टक्कर दी है। अवतार 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 यानी शनिवार को 22.35 करोड़ रुपये रहा, जो निश्चित तौर पर अपेक्षा से कम है।

यहां धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16 का जोश देखकर यह कहा जा सकता है कि रणवीर सिंह अभी अपने धमाल का पूरा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एंटरटेनमेंट

US-Israel-Iran संघर्ष के बीच Nora Fatehi ने जताई चिंता, बोलीं- ‘हम बस शांति चाहते हैं…’

Published

on

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस Nora Fatehi ने अपनी चिंता जाहिर की है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष का असर दुबई और कुवैत समेत पूरे खाड़ी क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है। ऐसे माहौल में नोरा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपना हाल बताया और शांति की अपील की।

मिडिल ईस्ट हालात पर जताई चिंता

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में नोरा फतेही ने कहा कि मौजूदा हालात बेहद डराने वाले हैं। उन्होंने कहा, “हर दिन लोगों के मन में यह डर रहता है कि कल क्या होगा। इस क्षेत्र में जो कुछ हो रहा है, उसके दृश्य देखकर बहुत दुख होता है। हम नहीं चाहते कि बेगुनाहों की जान जाए। हम पहले ही बहुत कुछ सह चुके हैं।” उन्होंने माना कि लगातार हो रही हिंसा और अस्थिरता ने लोगों को मानसिक रूप से थका दिया है।

‘हालात बेहतर होने से पहले और बिगड़ सकते हैं’

नोरा ने आगे कहा कि दुनिया एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। “साल दर साल एक के बाद एक उथल-पुथल, एक के बाद एक लड़ाई और दुखद घटनाएं हो रही हैं। हमें प्रार्थना करने की जरूरत है। बहुत सी चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं हैं। हालात बेहतर होने से पहले शायद और खराब हों। पावर में बड़ा बदलाव आएगा और एक नया वर्ल्ड ऑर्डर बन सकता है।” उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस भी छेड़ दी है।

दुबई में नहीं हैं नोरा, फैंस को दी राहत

चूंकि नोरा फतेही ज्यादातर समय दुबई में रहती हैं, इसलिए उनके फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। वीडियो में उन्होंने साफ किया कि वह फिलहाल दुबई में नहीं हैं और सुरक्षित हैं। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “आध्यात्मिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं। हम बस दुनिया में शांति चाहते हैं।”

‘आम लोग ही चुकाते हैं सबसे बड़ी कीमत’

नोरा ने कहा कि हर संघर्ष और युद्ध की सबसे बड़ी कीमत आम लोग चुकाते हैं। लगातार अस्थिरता के कारण लोग चिंता और डर के माहौल में जी रहे हैं, जबकि अधिकांश लोग सिर्फ शांति और सामान्य जीवन चाहते हैं। एक्ट्रेस के इस भावुक संदेश के बाद उनके फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में शांति की दुआ की और उनके सुरक्षित होने पर राहत जताई।

Continue Reading

एंटरटेनमेंट

PM Modi से कैसी रही Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna की मुलाकात? शेयर की खास तस्वीरें

Published

on

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दोनों ने शादी रचाई। शादी के बाद कपल जयपुर से हैदराबाद लौट आया। इस बीच विजय ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री से मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर सभी का ध्यान खींच लिया।

पीएम मोदी से लिया आशीर्वाद

विजय ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह और रश्मिका पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं। विजय ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था, जबकि रश्मिका पीले सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं। तस्वीरों के साथ विजय ने बताया कि शादी से पहले उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने लिखा कि इस मुलाकात में भारत के इतिहास, संस्कृति और कहानियों पर चर्चा हुई। साथ ही प्रधानमंत्री ने उनके माता-पिता के लिए एक भावुक पत्र भी लिखा।

अमित शाह से भी हुई खास मुलाकात

विजय ने यह भी बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इस दौरान भारतीय संस्कृति और सिनेमा पर बातचीत हुई। अमित शाह ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद स्वरूप एक सुंदर गणेश प्रतिमा भेंट की।

दो रीति-रिवाजों से हुई शादी

विजय और रश्मिका की शादी तेलुगु और कोडवा दोनों परंपराओं के अनुसार संपन्न हुई। उदयपुर में आयोजित इस निजी समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य वेडिंग रिसेप्शन देगा। इस समारोह में साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के शामिल होने की संभावना है।

‘राणाबली’ में फिर साथ दिखेंगे

शादी के बाद अब विजय और रश्मिका अपनी आगामी फिल्म राणाबली में साथ नजर आएंगे। फिल्म का पहला रोमांटिक गाना हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे फैंस के लिए वेडिंग गिफ्ट माना जा रहा है। फिलहाल, यह स्टार कपल अपनी नई जिंदगी की शुरुआत के साथ-साथ प्रोफेशनल फ्रंट पर भी सुर्खियां बटोर रहा है।

Continue Reading

एंटरटेनमेंट

Chahal संग अफेयर की अफवाहों के बाद आया शेफाली बग्गा का रिएक्शन, बोलीं- ‘पर्सनल लाइफ को…’

Published

on

क्रिकेट होस्ट और एक्ट्रेस शेफाली बग्गा इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका नाम भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, अब शेफाली ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

क्या क्रिकेटर को करेंगी डेट?

इंटरव्यू में शेफाली ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह किसी क्रिकेटर को डेट करना चाहेंगी, तो उन्होंने दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया। शेफाली ने कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी को प्रोफेशन से अलग रखना पसंद करती हैं और अनावश्यक उलझनों से दूर रहना चाहती हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह चीजों को जितना हो सके सिंपल रखना चाहती हैं।

‘मुझे भी मिल जाए मेरा विराट’

जब उनसे मजाक में कहा गया कि फैंस चाहते हैं कि उन्हें भी विराट कोहली जैसा लाइफ पार्टनर मिले, तो शेफाली मुस्कुराते हुए बोलीं, “मैं भी चाहती हूं कि मुझे जल्द कोई विराट मिल जाए।” हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि फिलहाल उनके क्रिकेटर अच्छे दोस्त हैं और वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं करना चाहतीं।

बुमराह-संजना की जोड़ी पर दिया रिएक्शन

इंटरव्यू के दौरान जब जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की जोड़ी का उदाहरण दिया गया और पूछा गया कि ऐसा उनके साथ क्यों नहीं हो सकता, तो शेफाली ने इस सवाल को हंसते हुए टाल दिया। उनकी मुस्कान ने जरूर कई इशारे किए, लेकिन उन्होंने किसी भी रिश्ते की पुष्टि नहीं की।

बिग बॉस’ से मिली पहचान

बता दें कि शेफाली ने अपने करियर की शुरुआत स्पोर्ट्स एंकर के रूप में की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘बिग बॉस 13’ से मिली, जिसे सलमान खान ने होस्ट किया था। फिलहाल, शेफाली और चहल के रिश्ते को लेकर अटकलें जारी हैं, लेकिन दोनों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शेफाली बग्गा का ‘ड्रीम बॉय’ आखिर कौन बनता है।

Continue Reading
Advertisement

Trending