एंटरटेनमेंट
‘मेरे लिए सबसे जरूरी मजहब है…’, हिंदू पत्नी के धर्म परिवर्तन पर अदनान शेख का आया बयान
टीम 07 के इंफ्लुएंसर और मशहूर यूट्यूबर अदनान शेख इन दिनों रियलिटी शो The50 को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है और उनका इविक्शन भी हो गया है, लेकिन ओटीटी और टीवी पर इसका प्रसारण अभी जारी है। इसी बीच अदनान ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ, शादी और धर्म से जुड़े विवादों पर खुलकर बात की।
धर्म परिवर्तन के आरोपों पर अदनान का जवाब
इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी पत्नी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया और हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया, तो अदनान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं कौन होता हूं किसी का धर्म बदलवाने वाला? मेरी पत्नी पढ़ी-लिखी और समझदार हैं। हमारी शादी से पहले ही उन्होंने अपना धर्म बदल लिया था। भारत में हर किसी को अपनी मर्जी से जीने और फैसले लेने की आजादी है।” अदनान ने यह भी कहा कि समाज में कई ऐसे रिश्ते हैं जहां अलग-अलग धर्म के लोग शादी करते हैं। उनके मुताबिक, ऐसे मामलों को लेकर विवाद खड़ा करना संकीर्ण सोच को दर्शाता है।
“प्यार और धर्म दोनों अलग चीजें हैं”
जब उनसे पूछा गया कि क्या प्यार में धर्म मायने रखता है, तो अदनान ने कहा कि प्यार और धर्म दोनों अलग-अलग चीजें हैं, लेकिन उनके लिए धर्म बेहद अहम है। उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से सबसे पहले धर्म आता है। जो इंसान प्यार करता है, उसे भी धर्म की अहमियत पता होती है। हम मुस्लिम रसूल और अल्लाह को अपने मां-बाप से भी ज्यादा मानते हैं।”
रोजा रखने के फायदे भी बताए
इंटरव्यू के दौरान अदनान से यह भी पूछा गया कि रोजा रखने की ताकत उन्हें कहां से मिलती है। इस पर उन्होंने कहा कि रोजा रखना सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है। उनके मुताबिक, वैज्ञानिक दृष्टि से भी रोजा रखने से शरीर में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया सक्रिय होते हैं, जो खराब बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। इससे शरीर को डिटॉक्स और एंटी-एजिंग जैसे फायदे भी मिलते हैं।
The 50 में अपनी जर्नी को बताया खास
रियलिटी शो The50 में अपने अनुभव के बारे में अदनान ने कहा कि उनकी जर्नी काफी अच्छी रही। हालांकि हर चीज उम्मीद के मुताबिक नहीं होती, क्योंकि शो में इंटरनल वोटिंग का बड़ा रोल होता है। उन्होंने कहा कि शो में कई बार लोगों को वोट के लिए मनाना पड़ता है और कुछ लोग धोखा भी देते हैं। फिर भी उन्होंने अपनी तरफ से 100 फीसदी दिया और किसी को धोखा नहीं दिया। अदनान के मुताबिक, टीम 07 का ब्रदरहुड दर्शकों को काफी पसंद आया।
कौन हैं अदनान शेख की पत्नी आयशा?
अदनान की पत्नी आयशा शेख, जिनका पहले नाम रिद्धि जाधव था, मुंबई की रहने वाली हैं। शादी से पहले वह IndiGo एयरलाइंस में एयर होस्टेस के तौर पर काम करती थीं। दोनों की मुलाकात एक क्लब में हुई थी। करीब दो साल तक डेट करने के बाद 2024 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के अगले साल 2025 में आयशा ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम अजनाल है।
एंटरटेनमेंट
‘मुझे हरयाणा का बेटा समझकर माफ…’, Badshah ने Tateeree विवाद पर तोड़ी चुप्पी; गाना डिलीट होते ही मांगी माफी
मशहूर रैपर और सिंगर Badshah इन दिनों अपने नए गाने ‘टटिहरी’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त बहस शुरू हो गई। कई लोगों ने आरोप लगाया कि गाने के बोल आपत्तिजनक हैं और एक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। विवाद बढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर गाने को हटाने की मांग भी तेज हो गई।
गाना डिलीट होते ही मांगी माफी
मामला इतना आगे बढ़ गया कि हरियाणा और जींद में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई। साथ ही रैपर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अब बादशाह ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी और माफी मांगते हुए गाने को प्लेटफॉर्म से हटा दिया। उन्होंने कहा, ‘नमस्ते मैं हूं बादशाह। मेरा नया गाना ‘टटिहरी’ रिलीज हुआ है और मैं देख रहा हूं कि उसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स और विजुअल रिप्रजेंटेशन की वजह से जो मैसेज गया है उससे कई लोगों को… उनके सेंटीमेंट्स को ठेस पहुंची है।’
बादशाह का आया बयान
बादशाह ने आगे कहा, ‘मैं खुद हरियाणा से हूं, जो लोग मुझे जानते हैं… वो जानते हैं- मेरी पहचान हरियाणा से है। मैं एक प्राउड हरियाणवी हूं। मेरा कभी भी ऐसा इरादा नहीं था कि मैं हरियाणा की किसी बच्चे, किसी महिला के बारे में ऐसी बेहूदी बात करूं। मैं Hip-hop जॉनर से हूं, जहां लिरिक्स अक्सर कम्पटीशन को नीचे दिखाते हैं, ये उनके लिए होते हैं। ये किसी औरत या बच्चे के लिए कभी नहीं था और न मैं कभी ऐसा करूंगा। लेकिन अगर किसी को ठेस पहुंची है तो मैं दिल से आप सभी से माफी मांगता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप मुझे हरियाणा का बेटा समझकर (अपना बेटा समझकर) आप मुझे माफ करेंगे।’
सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
आपको बता दें, बादशाह ने अपने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘गाना हर जगह से हट चुका है।’ अब गाना हटाने और माफी मांगने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। कुछ लोगों ने बादशाह के इस कदम की सराहना की और कहा कि गलती होने पर माफी मांगना सही फैसला है। वहीं कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि विवाद बढ़ने के बाद ही गाना क्यों हटाया गया।
एंटरटेनमेंट
थलपति विजय की मुश्किलें बढ़ीं, पत्नी ने कोर्ट में रखी खास डिमांड
दक्षिण भारतीय सुपरस्टार और राजनेता Thalapathy Vijay की निजी जिंदगी का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। उनकी पत्नी Sangeeta Sornalingam ने पहले ही तलाक की अर्जी दायर कर दी थी। अब उन्होंने अदालत में एक नई याचिका दाखिल कर अपने ससुराल में रहने का अधिकार मांगा है। 51 वर्षीय संगीता ने कोर्ट से रहने की सुरक्षा और आर्थिक मदद की भी मांग की है। उनका कहना है कि भारत में उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा उचित घर नहीं है।
ससुराल में रहने या दूसरा घर देने की मांग
नई याचिका में संगीता ने कोर्ट से अपील की है कि जब तक विजय अपने स्टेटस के अनुसार उन्हें दूसरा घर उपलब्ध नहीं कराते, तब तक उन्हें अपने ससुराल में रहने दिया जाए। उन्होंने कहा कि चूंकि वह यूनाइटेड किंगडम (UK) की नागरिक हैं और भारत में उनका खुद का कोई घर नहीं है, इसलिए यदि उन्हें ससुराल में रहने से रोका गया तो उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं बचेगी।
एलिमनी और आर्थिक मदद की भी मांग
संगीता ने अदालत में दायर याचिका में स्थायी गुजारा भत्ता (Permanent Alimony) की भी मांग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कानूनी कार्रवाई के दौरान अपने खर्चों के लिए आर्थिक सहायता की मांग भी की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि संगीता ने करीब 250 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगी है। हालांकि, इस रकम की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
विजय पर बेवफाई के आरोप
तलाक की अर्जी में संगीता ने विजय पर बेवफाई और क्रूरता के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि विजय एक अभिनेत्री के साथ कथित तौर पर एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप में थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता को इस कथित रिश्ते के बारे में 2021 में जानकारी मिली। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भरोसा दिलाने के बावजूद विजय ने उस अभिनेत्री से रिश्ता खत्म नहीं किया।
तृषा कृष्णन के साथ अफेयर की चर्चा
इस पूरे विवाद के बीच विजय का नाम अभिनेत्री Trisha Krishnan के साथ भी जोड़ा जा रहा है। हाल ही में दोनों को एक शादी समारोह में साथ देखा गया था। बताया जा रहा है कि विजय और तृषा एक ही कार में समारोह में पहुंचे थे और कार्यक्रम से एक साथ निकलते भी नजर आए। इसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
27 साल पुरानी शादी टूटने की कगार पर
विजय और संगीता ने साल 1998 में अपनी शादी रजिस्टर करवाई थी। इसके बाद 25 अगस्त 1999 को दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से भी शादी की। इस कपल के दो बच्चे हैं — बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या शाशा। करीब 27 साल की शादी के बाद अब यह रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है।
राजनीति के बीच निजी विवाद भी चर्चा में
इन दिनों विजय अपनी राजनीतिक पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) के साथ आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में लगे हैं। लेकिन इसी बीच उनकी निजी जिंदगी में मचा विवाद भी सुर्खियों में है, जिस पर विपक्षी दल भी राजनीतिक टिप्पणी कर रहे हैं।
एंटरटेनमेंट
The Kerala Story 2 पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- ‘कोई नहीं देख रहा फिल्म…’
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ हाल ही में रिलीज हुई है और रिलीज से पहले की तरह अब भी विवादों में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान ने इस विवाद को और बढ़ा दिया है। राहुल गांधी ने कहा है कि इस फिल्म को देखने कोई नहीं जा रहा है।
राहुल गांधी का बयान
कांग्रेस के आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट से राहुल गांधी के बयान को साझा किया गया। इसमें लिखा गया, “कोई भी ‘द केरल स्टोरी’ नहीं देख रहा है। इससे साफ है कि इस देश के ज्यादातर लोग समझते हैं कि केरल क्या है और वहां के ट्रेडिशन और कल्चर को पसंद करते हैं।” इस बयान के बाद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है।
मीडिया और फिल्मों को लेकर लगाया आरोप
बयान में यह भी दावा किया गया कि फिल्मों, टीवी और मीडिया का इस्तेमाल एक हथियार की तरह किया जा रहा है। आरोप लगाया गया कि इसके जरिए कुछ समुदायों को बदनाम करने, उन्हें अलग-थलग करने और समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है। नोट में यह भी कहा गया कि जब कोई व्यक्ति किसी विचार को पेश करना चाहता है या किसी मुद्दे पर अपनी बात रखना चाहता है, तो उसे निशाना बनाया जाता है और बोलने नहीं दिया जाता।
बीजेपी की तरफ से आया जवाब
वहीं, इस बयान पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की पत्नी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। लेकिन मैं लोगों से कहना चाहूंगी कि घर बैठकर राय मत बनाइए। थिएटर में जाकर फिल्म देखिए, डॉक्यूमेंट्स और केस पढ़िए, न्यूज देखिए। उसके बाद तय कीजिए कि यह प्रोपेगेंडा है या समाज को आईना दिखाने वाली फिल्म।” उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि समाज की सच्चाई को दिखाने की कोशिश है। उनका कहना था कि फिल्म का मकसद यह दिखाना है कि किसी भी हिंदू लड़की को वैसी परेशानियों का सामना न करना पड़े, जैसा फिल्म में दिखाया गया है।
‘द केरल स्टोरी 2’ के बारे में
‘द केरल स्टोरी 2’ साल 2023 में आई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का सीक्वल है। इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी उन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है जो दूसरे धर्म में शादी करने के बाद कई मुश्किल परिस्थितियों में फंस जाती हैं। फिल्म की कहानी और विषय को लेकर ही लगातार विवाद और राजनीतिक बहस जारी है।
-
एंटरटेनमेंट2 months agoधुरंधर का विश्वव्यापी संग्रह: 32 दिन बाद भी रणवीर सिंह की शक्ति बरकरार, दक्षिण की इस हिट फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ‘धुरंधर’ का प्रयास
-
एंटरटेनमेंट4 months agoदे दे प्यार दे 2 की ग्लोबल कमाई: हिट या बॉकस ऑफिस की निराशा? अजय-रकुल की उम्र के फासले की प्रेम कहानी ने काजोल और जॉन अब्राहम को पीछे छोड़ा, पूरी खबर जानें
-
एंटरटेनमेंट3 months agoआहान पांडे और अनीत पड्दा: डेटिंग की चर्चाओं के बीच सैयारा के सितारे फिर से नजर आए, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल।
-
एंटरटेनमेंट3 months agoतेरे इश्क की पहली समीक्षा: धनुष और कृति की फिल्म का ये रिव्यू पढ़ें, इससे पहले कि टिकट बुक करें, मिले इतने सितारे, समीक्षक ने कहा- क्लाइमेक्स है इसकी असली ताकत
-
एंटरटेनमेंट4 months agoबिग बॉस 19: क्या अरमान मलिक के आगमन से अमाल मलिक की जीत की संभावना मजबूत हुई, दर्शकों ने भावुक मुलाकात को टीआरपी बढ़ाने की रणनीति बताया?
-
एंटरटेनमेंट3 months agoएल्विश यादव ने सुपर सीनियर गर्लफ्रेंड के प्यार में कबीर सिंह जैसा बनने का किया इजहार, ‘औकात के बाहर’ ट्रेलर देखकर फैंस बोले ‘शानदार’
-
एंटरटेनमेंट4 months agoराशा थडानी: बॉलीवुड के बाद साउथ सिनेमा में डेब्यू, महेश बाबू के भतीजे जय कृष्ण के साथ करेंगी तेलुगू फिल्मों में शुरुआत।
-
Health3 months agoसर्दियों के लिए सूप बनाने की विधि: यह वेज सूप पौष्टिकता में चिकन सूप से भी बेहतर, बच्चों और बड़ों के लिए झटपट तैयार करें
