Connect with us

एंटरटेनमेंट

The Kerala Story 2 का जलवा 12वें दिन भी बरकरार, कलेक्शन में आया उछाल

Published

on

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 12: अदिति भाटिया की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की कमाई की रफ्तार अभी भी बरकरार है। 12वें दिन भी फिल्म के कलेक्शन में हल्का उछाल देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छा खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। खासतौर पर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने में सफल रही है।

12वें दिन की कमाई में आया उछाल

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने रिलीज के 12वें दिन करीब 2.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी लगभग 14.6% रही, जबकि देशभर में करीब 2,683 शोज चलाए गए। अब तक भारत में फिल्म की कुल कमाई 36.97 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी मजबूत

अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने दुनियाभर में करीब 41.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भले ही फिल्म की रफ्तार अब थोड़ी धीमी हो गई हो, लेकिन फिर भी यह बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है।

स्टारकास्ट की एक्टिंग को मिल रहा खूब प्यार

फिल्म में अदिति भाटिया के साथ ऐश्वर्या ओझा और उल्का गुप्ता लीड रोल में नजर आई हैं। तीनों एक्ट्रेसेस की दमदार एक्टिंग को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, जिसने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में मदद की है।

रिलीज से पहले विवादों में रही फिल्म

बता दें कि फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी। यहां तक कि इसकी रिलीज पर भी अस्थायी रोक लगा दी गई थी। केरल हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने फिल्म की रिलीज को कुछ समय के लिए टाल दिया था। हालांकि बाद में डिविजन बेंच ने मामले को सुलझाते हुए फिल्म की रिलीज पर लगी रोक हटा दी, जिसके बाद इसे सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच रिलीज किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एंटरटेनमेंट

Priyanka Chopra के ससुराल में मातम, Nick Jonas की मुंहबोली बहन का 30 साल की उम्र में निधन

Published

on

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाली Priyanka Chopra अक्सर अपने काम को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस समय प्रियंका और उनका परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा है। दरअसल, प्रियंका के ससुराल से जुड़ी एक करीबी शख्सियत का निधन हो गया है, जिससे परिवार में शोक का माहौल है।

निक जोनस की बचपन की दोस्त थीं माया

मिली जानकारी के मुताबिक, Nick Jonas की बचपन की दोस्त और मुंहबोली बहन Maya Kibel का निधन हो गया है। निक माया को अपनी सगी बहन की तरह मानते थे, ऐसे में प्रियंका चोपड़ा भी उन्हें ननद जैसा ही मानती थीं। दुखद बात यह है कि माया ने महज 30 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

दुर्लभ बीमारी से जूझ रही थीं माया

बताया जा रहा है कि माया लंबे समय से एक दुर्लभ जेनेटिक बीमारी Wilson Disease से पीड़ित थीं। इस गंभीर बीमारी से वह काफी समय से संघर्ष कर रही थीं और आखिरकार इसी के कारण उनका निधन हो गया।

मां ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

माया किबेल के निधन की जानकारी उनकी मां Kyoko Kibel ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उन्होंने एक भावुक पोस्ट में बताया कि उनकी बेटी लंबे समय से इस बीमारी से जूझ रही थी और उसने काफी हिम्मत के साथ इसका सामना किया। कियोको के अनुसार, 7 मार्च 2026 की सुबह माया अचानक बेहोश हो गई थीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और उनका निधन हो गया।

Continue Reading

एंटरटेनमेंट

मां-पापा के रिश्ते में दरार पर Tina Ahuja ने तोड़ी चुप्पी, Govinda के अफेयर रूमर्स के बीच बोलीं- ‘2 साल बहुत बुरे रहे…’

Published

on

बॉलीवुड अभिनेता Govinda और उनकी पत्नी Sunita Ahuja का रिश्ता पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। भले ही अभिनेता कई बार कह चुके हैं कि उनके बीच सब कुछ ठीक है, लेकिन समय-समय पर उनके रिश्ते को लेकर नई खबरें सामने आती रहती हैं।हाल ही में सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। अब उनकी बेटी Tina Ahuja ने अपने माता-पिता के रिश्ते में आई परेशानियों को लेकर खुलकर बात की है।

वुमन्स डे पर मां के लिए खास सरप्राइज

वुमन्स डे के मौके पर टीना ने अपनी मां के यूट्यूब चैनल को “हाइजैक” करते हुए एक व्लॉग बनाया। इस दौरान उन्होंने अपनी मां को सनफ्लॉवर का गुलदस्ता और एक सॉलिटेयर रिंग गिफ्ट की। वीडियो में टीना ने कहा, “हम औरतें अक्सर दूसरों के लिए बहुत कुछ करती हैं, लेकिन अपने बारे में कम सोचती हैं। इसलिए मैंने अपनी मां के लिए कुछ खास करने का फैसला किया।”

“पिछले दो साल हमारे लिए आसान नहीं थे”

इसी दौरान टीना ने अपने माता-पिता के रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बीते दो साल उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल रहे हैं। टीना ने कहा, “सच कहूं तो पिछले दो साल बहुत कठिन रहे। घर में काफी उतार-चढ़ाव और अशांति का माहौल था।” वीडियो में टीना को अपनी मां के लिए कार्ड और फूल खरीदते हुए भी देखा गया। उन्होंने यह भी बताया कि अब वह दूसरे शहर में रहने लगी हैं और हाल ही में उन्होंने खुद सब्जियां और घर की जरूरी चीजें खरीदना सीखना शुरू किया है।

सुनीता आहूजा ने कही ये बात

इस दौरान सुनीता आहूजा ने भी अपनी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी जिम्मेदारियां पूरी कर ली हैं, लेकिन अब मैंने खुद के लिए जीना शुरू कर दिया है। मैं एक अच्छी जिंदगी डिजर्व करती हूं।” उन्होंने आगे कहा कि अब उनके बच्चे बड़े हो चुके हैं और उन्हें अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का हक है। वहीं टीना ने भी कहा कि हर इंसान को खुद पर निर्भर होना चाहिए।

अफेयर के आरोप पर गोविंदा का जवाब

बता दें कि हाल ही में सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर अफेयर का आरोप लगाया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गोविंदा ने एएनआई से बातचीत में कहा, “कब नहीं लगेगा मुझ पर? मैंने कई हीरोइनों के साथ काम किया है, लेकिन उनमें से किसी पर भी मेरी नजर कभी नहीं पड़ी।” उन्होंने आगे कहा कि उनकी किसी भी सह-अभिनेत्री ने कभी यह नहीं कहा कि उन्होंने उन्हें परेशान किया हो या उनके लिए कोई गलत शब्द इस्तेमाल किया हो।

Continue Reading

एंटरटेनमेंट

‘आपको गए…’, मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए राजकुमार राव; सोशल मीडिया पर छलका दर्द

Published

on

आज बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की मां कमलेश यादव की 10वीं पुण्यतिथि है। इस खास मौके पर राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की याद में एक बेहद दिल को छू लेने वाला पोस्ट साझा किया।

“आप मेरी सबसे अच्छी दोस्त भी थीं”

राजकुमार ने अपनी मां की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा: “आज 10 साल हो गए आप को गए हुए मां। पर आपकी कमी हर रोज खलती है। आपके दिए सिद्धांत मैं जिंदगी भर अपने साथ लेकर चलूंगा।” उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा: “हमेशा कोशिश करूंगा कि आपको गर्व महसूस हो, क्योंकि मुझे पता है आप हमेशा मेरे साथ हैं। धन्यवाद, सबसे अच्छी मां होने के लिए और मेरी सबसे अच्छी दोस्त बने रहने के लिए। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।” इस पोस्ट से साफ पता चलता है कि राजकुमार राव अपनी मां को सिर्फ माता नहीं बल्कि अपने जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा और दोस्त मानते हैं।

2016 में हुआ था निधन

राजकुमार राव की मां कमलेश यादव का निधन 2016 में हुआ था। उस समय राजकुमार फिल्म ‘न्यूटन’ की शूटिंग कर रहे थे। आज उनके निधन को पूरे 10 साल हो गए हैं।

सेलेब्स ने जताया प्यार

राजकुमार की भावुक पोस्ट पर कई सेलेब्स ने प्यार जताया। उनकी पत्नी पत्रलेखा ने लिखा: ‘मां’। हुमा कुरैशी ने लिखा: ‘आपको ढेर सारा प्यार भेज रही हूं’। इसके अलावा अर्चना पूरन सिंह, भूमि पेडनेकर, दिया मिर्जा, फरहान खान और गौरव गेरा ने पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी शेयर किए।

Continue Reading
Advertisement

Trending