पॉपुलर टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस आमना शरीफ ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि जिंदगी में उन्हें क्या कुछ झेलना पड़ा। आमना शरीफ ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर भी खुलकर बात की है। इसका असर आज भी किस कदर उनके ऊपर है, वो भी एक्ट्रेस ने खुलकर बताया है। साथ ही आमना शरीफ ने अपनी परिवार और उनके द्वारा लगाई गई पाबंदियों का भी जिक्र किया है। चलिए जानते हैं कि काब और किसने आमना शरीफ ने साथ गंदी हरकत की थी।
आमना के साथ बचपन में हुईं गंदी हरकत
आमना शरीफ ने एक इंटरव्यू में बचपन में हुई घटना पर बात करते हुए बताया कि जब वो ज्योमेट्री के ट्यूशन जा रही थीं, तो उनके सामने एक शख्स ने गंदी हरकत की थी। एक शख्स उनके सामने अपनी पैंट उतारकर गंदी हरकत करने लगा था। ये देखकर एक्ट्रेस इतना डर गई थीं कि वो कांपने लगी थीं। इसके बाद उन्होंने ट्यूशन टीचर के पास जाकर उन्हें सारी बात बताई थी। इतना ही नहीं आमना शरीफ के साथ बस और ट्रेन में भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। जब वो छोटी थी तो उन्हें एक बार अनजान शख्स ने गलत तरह से छूने की कोशिश की। उस वक्त वो अपनी आंटी के साथ थीं और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उनके साथ क्या किया जा रहा है।
बचपन के ट्रॉमा का आज भी असर
आमना शरीफ का कहना है कि उस वक्त उन्हें सही और गलत टच के बारे में पता नहीं था क्योंकि ये सब उन्हें सिखाया ही नहीं गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि इन सब घटनाओं का उनपर कुछ ऐसा असर हुआ है कि आज वो अपने बेटे के लिए ओवर प्रोटेक्टिव हो गई हैं। इन बुरी यादों ने उन्हें ओवर प्रोटेक्टिव बना दिया है।वो इन सब बुरी चीज़ों से अपने बच्चों को संभालना चाहती हैं।
भाई ने घर में कर दिया था बंद
आमना शरीफ के मुताबिक, वो एक ऐसे परिवार से हैं जहां से उन्हें दुनियादारी की सीख नहीं मिली। शायद इसी कारण उन्हें पता नहीं था कि बाहर की दुनिया कितनी बुरी होती है। एक्ट्रेस ने रिवील किया कि उनके घर में कई पाबंदियां थीं। उन्हें बचपन से सिखाया गया कि वो क्या कर सकती है और क्या नहीं, क्या नहीं पहनना, लड़को से बात नहीं करनी। इतना ही नहीं एक बार आमना के भाई को उनके क्रश के बारे में पता चल गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस को घर में कैद कर दिया गया था। हालांकि, जब वो काम करने लगीं, तब जाकर घरवालों की सोच बदली।