'मेरा बच्चा खोने के लिए जिम्मेदार विजय...', Bigg Boss फेम एक्ट्रेस ने मिसकैरेज को लेकर थलपति पर लगाए आरोप

'मेरा बच्चा खोने के लिए जिम्मेदार विजय...', Bigg Boss फेम एक्ट्रेस ने मिसकैरेज को लेकर थलपति पर लगाए आरोप

थलपति विजय पर 'बिग बॉस' फेम तमिल एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस जूली मारिया ने थलपति विजय को सरेआम अपने मिसकैरेज का जिम्मेदार ठहराया है। जूली मारिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में थलपति विजय को लेकर कई खुलासे किए हैं और उनपर संगीन आरोप लगा दिए हैं। TVK के प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय इस कारण विवादों में घिर गए हैं। मामला काफी गरमाया हुआ है। चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस जूली मारिया का मिसकैरेज थलपति विजय के कारण कैसे हुआ है?

थलपति विजय पर लगा संगीन इल्जाम 

आपको बता दें, तमिल एक्ट्रेस जूली मारिया ने चेन्नई में रखी प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि पिछले कुछ महिने से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा था। इस मामले में उन्होंने मार्च में करीब 8 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। हालांकि, अब उन्हें मानहानि का एक नोटिस मिला है और उनके खिलाफ 15 लाख रुपये के किडनी घोटाले के आरोप हैं। एक्ट्रेस का दावा है कि उन्हे ये नोटिस विजय की नई सरकार TVK बनने के बाद मिला है। 

कैसे हुआ मिसकैरेज?

जूली मारिया ने अपने बयान में कहा कि उनकी अभी-अभी शादी हुई थी और उनका पहला बच्चा चला गया। ऑनलाइन हैरेसमेंट और मानसिक तनाव की वजह से उन्होंने अपना बच्चा खो दिया। एक्ट्रेस का कहना है कि उनके पति और उनके बारे में बहुत घटिया और झूठी बातें की जा रही हैं, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि एक औरत TVK के बारे में बोल रही है। ऐसे में उसके नाम को बिना बेशर्मी से खराब कर दिया जाता है। 

जूली ने विजय को ठहराया मिसकैरेज का कारण 

जूली ने इस मामले में आगे कहा कि 'लोग कहते हैं कि विजय अन्ना इंस्टाग्राम से मुख्यमंत्री बने हैं। उनके लोगों के खिलाफ बोलने वालों पर हमला करवाने की बजाय, उन्हें जनता के लिए कुछ करना चाहिए था।' जूली ने DMK के समय चुनाव के दौरान शिकायत की थी, लेकिन अब नई सरकार आई है, तो उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जूली ने इमोशनल होते हुए कहा, 'मेरा बच्चा मरने के लिए विजय अन्ना जिम्मेदार हैं। उन्होंने सीधे कुछ नहीं किया, लेकिन अगर उन्होंने बोला होता कि इन लोगों को पीछे हटाओ, तो आज मुझे ये झेलना नहीं पड़ता।'