बॉलीवुड से एक बड़ी गुड न्यूज सामने आई है। जल्द ही बी-टाउन में फिर से किलकारियां गूंजने वाली हैं। अब एक पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल ने प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है। एक्टर आदित्य सील और अनुष्का रंजन जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस खबर को फैंस के साथ शेयर किया है। शादी के करीब 5 साल बाद अनुष्का रंजन प्रेग्नेंट हैं और अब इस खबर से सोशल मीडिया पर खुशियां ही खुशियां फैल गई हैं।
5 साल बाद अनुष्का रंजन ने दी गुड न्यूज
आपको बता दें, आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने अनाउंसमेंट पोस्ट में अपनी कुछ बेहद ही क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में अनुष्का रंजन पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुए नजर आ रही हैं। कपल ने कलर कोऑर्डिनेट करते हुए ब्लैक आउटफिट्स पहने हैं। दोनों ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। मॉम टू बी अनुष्का रंजन ने जहां ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है तो वहीं होने वाले पापा अपनी टीशर्ट पर 'बाप' लिखवाकर पोज दे रहे हैं।
आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
इन फोटोज में आदित्य सील और अनुष्का रंजन एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। इस बेबी के आने की एक्साइटमेंट दोनों के चहेरों पर साफ नजर आ रही है। अनुष्का रंजन के फेस पर तो प्रेग्नेंसी ग्लो है, लेकिन आदित्य भी पापा बनने की खुशी में अलग ही शाइन कर रहे हैं। फूलों से खिला गार्डन और खूबसूरत आसमान भी इन तस्वीरों में चार चांद लगा रहे हैं। इन दोनों को मुस्कुराते हुए देखकर फैंस का भी दिन बन गया है। दोनों इस मोमेंट को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं।
बॉलीवुड ने दी बधाई
कपल ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने सौ साल इंतजार किया है, लेकिन तुम्हारे लिए मैं दस लाख साल और इंतजार कर सकता हूं।
मुझे किसी चीज ने तैयार नहीं किया था कि तुम्हारा होना कितना सौभाग्य देगा।' अब इस पोस्ट पर सोनाक्षी सीना, अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर, रकुलप्रीत सिंह, वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, राशि खन्ना, अथिया शेट्टी, मौनी रॉय, अपारशक्ति खुराना और नील नितिन मुकेश खन्ना जैसे सेलेब्स के रिएक्शन भी सामने आ गए हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई अब कपल को इस गुड न्यूज के लिए मुबारकबाद दे रहा है।