अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। इसी वजह से फैंस को उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की अपडेट भी मिल जाती है। अंकिता हाल ही में अबू धाबी गई थीं। एक्ट्रेस ने पति विक्की जैन के साथ अपनी इस ट्रिप की कुछ मजेदार और यादगार तस्वीरें भी शेयर की हैं। इस तस्वीरों में फैंस को कुछ ऐसा दिख गया जिसके बाद अब अंकिता लोखंडे मुश्किल में फंस गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अंकिता लोखंडे पर सवाल उठा रहे हैं और उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। अब इंटरनेट पर अंकिता की ट्रोलिंग का कारण बना है उनका पहनावा।
अंकिता को हिजाब में देख भड़के फैंस
दरअसल, अंकिता ने विक्की के साथ अबू धाबी की जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें वो हिजाब में दिखाई दे रही हैं। कभी हिजाब पहनकर अंकिता लोखंडे को पति संग चाय का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है, तो कभी रोमांस करते हुए। इन दोनों के इस स्पेशल मोमेंट से फैंस को कोई प्रॉब्लम नहीं है। हालांकि, अंकिता ने हिन्दू होकर हिजाब पहना है, ये बात कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रही है।
अंकिता हुईं ट्रोल
ऐसे में अब लोग अंकिता से सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? अंकिता को इस हुलिए में देख कुछ लोग उनके धर्म पर भी सवाल उठा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि अंकिता को हिजाब में देख उनके कुछ फैंस उनसे नाराज हो गए हैं। अब लोग अपनी इस शिकायत को खुलेआम जाहिर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अंकिता के इस नए लुक की तारीफ कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि वायरल फोटोज की वजह से इंटरनेट 2 हिस्सों में बंट गया है।
अंकिता 'लाफ्टर शेफ्स' से कर रहीं एंटरटेन
हालांकि, अंकिता लोखंडे ने अभी तक इस ट्रोलिंग पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। आपको बता दें, अंकिता टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने ‘पवित्र रिश्ता’ से ऐसी पहचान बनाई कि वो लोगों के दिलों में बस गईं। इसके अलावा उन्होंने कई रियलिटी शोज में भी काम किया है। फिलहाल अंकिता रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' में नजर आ रही हैं।