IPL में RCB की जीत के बाद फैंस भी जश्न में डूबे हुए हैं। IPL भले ही खत्म हो गया है, लेकिन फैंस पर अभी RCB की जीत का खुमार बरकरार है। साथ ही विजेता टीम का भी सेलिब्रेशन चल रहा है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस दौरान सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इन दोनों के स्वीट मोमेंट्स से इंस्टाग्राम भरा पड़ा है। जिस तरह से विराट और अनुष्का एक-दूसरे पर प्यार लुटा रहे थे, ये देखकर उनके फैंस का दिल भी पिघल गया। इसी बीच अब अनुष्का का लेटेस्ट पोस्ट भी सभी का अटेंशन ग्रैब कर रहा है।
विराट की जीत से सातवें आसमान पर अनुष्का
पति विराट कोहली की IPL में बैक टू बैक जीत से अनुष्का शर्मा फूली नहीं समा रही हैं। उन्हें विराट पर इतना गर्व महसूस हो रहा है कि वो सरेआम उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहीं। अब अनुष्का को विराट को इस खुशी के मौके पर एक खास तोहफा दिया है और उसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। अब अनुष्का का लेटेस्ट पोस्ट देखकर कपल के फैंस दिल हार बैठे हैं। चंद मिनटों में अनुष्का का इंस्टाग्राम पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गया।
[Image]
विराट को अनुष्का ने दिया इनाम
आपको बता दें, इस खुशी के मौके पर अनुष्का ने विराट के साथ एक बेहद क्यूट फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में विराट जहां ट्रॉफी लेकर खड़े हैं तो वहीं अनुष्का उन्हें इनाम के तौर पर किस करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों ने ट्रॉफी पकड़ी हुई और अनुष्का को फोरहेड किस कर रही हैं और इस दौरान क्रिकेटर के चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल है। इस फोटो ने विरूष्का के फैंस का दिन बना दिया है। इसे शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में विक्ट्री, हार्ट और थैंक्यू वाले इमोजी शेयर किए हैं। इस पोस्ट को 4 मिलियन से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।
[Image]
विराट कोहली का पोस्ट वायरल
वहीं, दूसरी तरफ विराट कोहली का पोस्ट भी सामने आया है। अपनी टीम के साथ जीत का जश्न मानते हुए वो पोज करते हुए नजर आ रहे हैं। कभी विराट को ट्रॉफी को कभी टी-शर्ट फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। इस टी-शर्ट पर एक खास मैसेज भी लिखा हुआ है। इसपर लिखा है, 'One felt nice we did it twice।' इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था- क्या हम लगातार जीत हासिल कर सकते हैं? हम फिर से यहां हैं।'