मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल रह चुकी मिताली शर्मा अब कहां और किस हाल में हैं ये जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मिताली शर्मा सिनेमा जगत का जाना-माना नाम हैं। शुरुआती फिल्मों से ही उन्हें पहचान मिल गई थी। देखते ही देखते मिताली शर्मा फिल्म निर्माताओं के बीच एक बड़ा नाम बन गई थीं। लेकिन फिर वक्त का पहिया ऐसा घुमा कि मिताली को प्रोजेक्ट्स मिलने कम हो गए। ऑफर्स में आई कमी के कारण इंडस्ट्री में टिके रहने कि कोशिश करते हुए उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते हुए देखी गईं मिताली शर्मा
दिल्ली से मिताली शर्मा एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर मुंबई आई थीं। लेकिन इस चकाचौंद भरे शहर में आकार वो अपने परिवार से ही दूर हो गईं। इसी कारण उन्हें इमोशनल और फाइनेंशियल सपोर्ट भी नहीं मिल पाया। ना कमाई और ना ही कोई सपोर्ट मिलने और ऊपर से रिजेक्शन के कारण उनकी स्थिति और भी बदतर हो गई। धीरे-धीरे मिताली शर्मा कि मेन्टल हेल्थ पर भी इसका असर पड़ा। फिर एक दिन हैरान कर देने वाली खबरें आने लगीं कि मिताली शर्मा को मुंबई के लोखंडवाला की सड़कों पर दयनीय हालत में भीख मांगते हुए देखा गया।
पुलिस ने लगाई हथकड़ी
मिताली शर्मा को इस हालत में देखकर उनके फैंस भी हैरान रह गए। हर कोई ये देखकर चौंक उठा कि करियर की शुरुआत में ही इतनी कामयाबी हासिल करने वाली एक्ट्रेस का ये हाल हो गया है कि वो सड़कों पर भीख मांग रही है। सुनने में तो ये भी आया कि मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस को सड़क से उठाकर हिरासत में ले लिया था। एक्ट्रेस पर किसी गड़बड़ी का आरोप था। वहीं, जब पुलिस ने उन्हें हथकड़ी पहनाने की कोशिश की, तो उन्होंने आक्रामक बर्ताव किया और भागने की कोशिश भी की।
एक्ट्रेस पहुंचीं मेंटल हॉस्पिटल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस स्टेशन ले जाने के बाद मिताली ने पहले खाना मांगा। फिर उनकी मेन्टल और फिजिकल हालत देखते हुए पुलिसवालों को उनकी चिंता होने लगी। इसके बाद, मानसिक हालत बिगड़ने के कारण पुलिस अधिकारियों ने एक्ट्रेस को मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया।