'बिग बॉस 11' फेम बेनाफ्शा सूनावाला की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बेनाफ्शा सूनावाला का हुलिया इतना बदला हुआ नजर आ रहा है कि कुछ लोगों के लिए तो उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। बेनाफ्शा सूनावाला ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी कुछ बेहद बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस बिकिनी पहनकर अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। फ्रूट्स खाते हुए और कभी फ्रूट्स से अपनी बॉडी को कवर करते हुए बेनाफ्शा सूनावाला ने जमकर पोज दिए हैं।
बेनाफ्शा हुईं ट्रोल
बेनाफ्शा सूनावाला इन फोटोज में इतनी टैन नजर आ रही हैं कि अब कुछ लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए हैं। साथ ही उनका स्लिम फिगर भी अब उनकी ट्रोलिंग का कारण बन गया है। ऐसे में अब एक यूजर ने इन फोटोज पर कमेंट कर लिखा, 'ऐसा लग रहा है जैसे कोई गरीब भिखारी लड़की है, जो कई दिनों से भूखी है, सेब खा रही है।' एक शख्स ने लिखा, 'बेन, शानदार टैन, लेकिन इतनी भूख लगने पर फोटो क्यों खिंचवाई? कृपया अपनी सेहत का ख्याल रखें। आपका शुभचिंतक।'
बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं बेनाफ्शा
एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, 'पहले लोग खासकर लड़कियां तुम्हारे जैसी बॉडी पाने के लिए तरसती थीं, लेकिन अब ऐसा मुमकिन नहीं है।' अब लोग इसी तरह से उनके टैन और थिन लुक का मजाक उड़ा रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बेनाफ्शा सूनावाला के इस लुक की तारीफें कर रहे हैं। कोई उन्हें हॉट तो कोई गॉर्जियस बोलता हुआ नजर आ रहा है।
लव अफेयर्स बटोर चुके सुर्खियां
आपको बता दें, बेनाफ्शा सूनावाला मशहूर एक्ट्रेस और VJ हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। 'बिग बॉस' के घर में बेनाफ्शा सूनावाला और प्रियांक शर्मा के अफेयर के खूब चर्चे हुए थे। इसके अलावा बेनाफ्शा एक्टर वरुण सूद को भी डेट कर चुकी हैं।