दिव्यांका त्रिपाठी को हुए ट्विन्स, विवेक ने तस्वीर शेयर कर दी डबल गुड न्यूज

दिव्यांका त्रिपाठी को हुए ट्विन्स, विवेक ने तस्वीर शेयर कर दी डबल गुड न्यूज

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने फैंस को डबल गुड न्यूज सुनाई है। दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में रिवील किया था कि वो प्रेग्नेंट हैं और इसके बाद से फैंस उनके बेबी के इस दुनिया में आने का इंतजार कर रहे थे। अब लोगों का ये इंतजार पूरा हो चुका है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया फाइनली पेरेंट्स बन गए हैं। शादी के पूरे 10 साल बाद कपल के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। इस खुशी को डबल करते हुए दिव्यांका और विवेक ने रिवील किया है कि उन्हें जुड़वा बच्चे हुए हैं। यानी शादी क 10 साल बाद जब इनके घर खुशियां आईं तो वो भी दौगुनी हो गई। 

दिव्यांका ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म 

अब इस खास मोमेंट को एन्जॉय करते हुए विवेक और दिव्यांका ने फैंस के लिए एक पोस्ट भी शेयर किया है। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक ट्विन्स बेबी की एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही इस पर लिखा है, 'हमने खुशी मांगी थी... भगवान ने कहा डबल ले लो। ट्विन बेबी बॉयज पाकर ब्लेस्ड हैं।' इसके साथ ही दिव्यांका और विवेक ने कैप्शन में लिखा, 'आखिरकार इंतजार खत्म हुआ… “द बॉयज़” आ गए हैं और जिंदगी पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही है।'

दिव्यांका और विवेक बने बेबी बॉयज के पेरेंट्स 

इस पोस्ट में आगे लिखा है, ' मेरे करण अर्जुन आ गए! दिव और मैं माता-पिता बनने के इस नए और अद्भुत अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं, इसलिए हमें आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।' अब इस पोस्ट को फैंस और सेलेब्स का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। हर कोई विवेक और दिव्यांका को पेरेंट्स बनने की बधाई दे रहे हैं। साथ ही हर कोई अब इन बच्चों का चेहरा देखने के लिए एक्साइटेड है। 

फैंस में दौड़ी खुशी की लहर 

फिलहाल दिव्यांका और विवेक ने अपने बच्चों के फेस रिवील नहीं किए हैं। कपल इस वक्त अपनी पेरेंटहुड जर्नी को एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों के बच्चों का इंतजार ना सिर्फ उन्हें और उनके परिवार को बल्कि फैंस को भी लम्बे समय से था। हर कोई अक्सर विवेक और दिव्यांका से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल करता था। दिव्यांका ने खुद कई बार बताया है कि उन पर फैमिली का प्रेशर भी था। अब आखिकार उन सभी की ख्वाहिश पूरी हो गई है।