साल 2007 में रिलीज हुई 'जब वी मेट' आज भी लाखों लोगों की फेवरेट फिल्म है। इस फिल्म में गीत और आदित्य की जोड़ी ने कई लोगों को प्यार पर यकीन करवा दिया। आज भले ही करीना कपूर और शाहिद का ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन इस फिल्म के कारण उनकी जोड़ी सुपरहिट है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि शाहिद कपूर 'जब वी मेट' के लिए पहली असंद नहीं थे। उनसे पहले 'एनिमल' के एक एक्टर को फाइनल किया गया था। हालांकि, उस एक्टर को रातोंरात फिल्म से निकालकर करीना के अपोजिट कास्ट कर दिया गया।
बॉबी देओल से छीनी गई फिल्म
आपको बता दें, शाहिद कपूर से पहले एक्टर बॉबी देओल फिल्म में लीड रोल निभाने वाले थे। अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंदर' को प्रमोट करते हुए बॉबी देओल ने खुद इस बात का खुलासा किया है। बॉबी देओल ने अपने करियर पर बात करते हुए बताया कि जब उन्हें 'जब वी मेट' में शाहिद कपूर से रिप्लेस किया गया तो उनका बुरा दौर चल रहा था। जब उन्हें ये फिल्म मिली तो वो खुश थे क्योंकि ये उनके करियर के लिए बेहद जरूरी थी। इसके लिए बॉबी ने खुद इम्तियाज अली और करीना कपूर को राजी किया था।
करीना और इम्तियाज को बॉबी ने ही किया था राजी
बॉबी देओल ने यानी फिल्म की लीड एक्ट्रेस को ऑन बोर्ड लाया और डायरेक्टर को भी। इतना ही नहीं बॉबी इस फिल्म के लिए प्रोडक्शन हाउसेस से भी बात कर रहे थे। हालांकि, बाद में उन्हें पता चला कि एक बैनर ने उसी फिल्म से उन्हें ही रिप्लेस कर दिया। फिल्म में उनके द्वारा लाए गए डायरेक्टर भी थे और एक्ट्रेस भी वही थी बस उनकी जगह शाहिद कपूर को रख लिया गया।
फिल्म में सब रहे बस बॉबी को किया गया बाहर
बॉबी देओल ने कहा कि ये किस्सा खत्म हो चुका है और वो अभी भी दोस्त हैं। हालांकि, उस वक्त उनका दिल टूट गया था क्योंकि उस वक्त करियर के उस फेज में उन्हें इस फिल्म की जरूरत थी। उन्हें इम्तियाज पर तब से भरोसा था जब उन्होंने उनकी बनाई हुई फिल्म 'सोचा ना था' का रफ कट देखा था। इसे देखने के बाद वो इम्तियाज संग काम करने के लिए एक्साइटेड थे। बॉबी को लगता था कि इम्तियाज एक अच्छे डायरेक्टर हैं और उन्हें उनके सैम करना चाहिए। बॉबी देओल का कहना है कि इंडस्ट्री में ऐसा ही होता है, लेकिन इस चीज ने उन्हें एक बेहतर एक्टर और इंसान बनाया है।