जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'पेड्डी' के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म में राम चरण के साथ लीड रोल में नजर आने वाली हैं। आपको बता दें, एक वक्त पर जान्हवी कपूर की मां श्रीदेवी राम चरण के पिता चिरंजीवी साउथ की कई फिल्मों में साथ काम करते नजर आ चुके हैं। ऐसे में अब 'पेड्डी' के प्रमोशन के दौरान एक बार फिर जान्हवी कपूर ने अपनी मां को याद किया और उनसे जुड़ा एक इमोशनल किस्सा शेयर किया है। जान्हवी कपूर ने बताया कि कैसे श्रीदेवी 1 हफ्ते तक लगातार फोन करके रोती रही थीं। चलिए जानते हैं ऐसा क्या हुआ था जिसके लिए श्रीदेवी इतनी इमोशनल हो गई थीं।
जान्हवी ने बताई श्रीदेवी की इमोशनल बातें
दरअसल, श्रीदेवी आने परिवार के लिए बेहद डेडिकेटेड थीं। 4 साल की उम्र से काम करने के बावजूद वो शर्मीली इंसान थीं। जान्हवी ने बताया कि जब उन्होंने घर संभालने का इरादा किया था तो वो खुद को पूरी तरह बदलना चाहती थीं। उन्होंने प्रोफेशनल लाइफ का चैप्टर बंद करके पूरी तरह से मां और पत्नी का फर्ज निभाया। जब उनकी दोनों बेटियां बड़ी हुईं तब श्रीदेवी ने काम पर वापसी की थी।
1 हफ्ते तक क्यों रोती रहीं श्रीदेवी?
जान्हवी ने फिर एक किस्सा सुनाया जब श्रीदेवी इंग्लिश-विंग्लिश की शूटिंग कर रही थीं। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म का शेड्यूल ऐसे प्लान किया था जो कि उनके बच्चों के समर वैकेशन के साथ पड़ रहा था। फिर भी न्यू यॉर्क का शेड्यूल मैच नहीं हुआ और उनसे खुशी और बोनी कपूर का बर्थडे मिस हो गया। ये बात श्रीदेवी को इतनी तकलीफ देती रही कि एक हफ्ते तक पैकअप के बाद वो हर रोज फोन करके रोती थीं।
क्या था श्रीदेवी का फेवरेट काम?
जान्हवी ने कहा कि एक मेगास्टार इंसान होकर भी उनके लिए सबसे बड़े दुख की बात ये थी कि उन्होंने अपनी बेटी का बर्थडे मिस कर दिया। इतना कुछ अचीव करने के बाद भी श्रीदेवी ने कभी इसे जताया नहीं। जान्हवी ने बताया कि उनकी मां का पसंदीदा काम पॉम्फ्रेट मच्छी लाना था ताकि वो अपनी बेटियों के लिए बढ़िया चटनी बना सकें। साथ ही उन्हें बोनी के सिर पर तेल लगाना भी पसंद था।