Meta Platforms ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिए हैं। इन प्लान्स के जरिए यूजर्स को कई ऐसे एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे, जो सामान्य यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। कंपनी का लक्ष्य यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइज्ड और प्रीमियम सोशल मीडिया एक्सपीरियंस देना है।
कितनी होगी सब्सक्रिप्शन की कीमत?
रिपोर्ट्स के मुताबिक Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत 3.99 डॉलर यानी करीब 387 रुपये प्रति माह रखी गई है। वहीं WhatsApp Plus के लिए यूजर्स को 2.99 डॉलर यानी लगभग 290 रुपये प्रति माह खर्च करने होंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में इन प्लान्स की आधिकारिक कीमतों की घोषणा नहीं की है।
Instagram Plus में मिलेंगे कई खास फीचर्स
TechCrunch की रिपोर्ट के अनुसार Instagram Plus यूजर्स को कई नए एडवांस फीचर्स मिलने वाले हैं। यूजर्स यह देख पाएंगे कि उनकी स्टोरी कितनी बार दोबारा देखी गई है। इसके अलावा अनलिमिटेड स्टोरी ऑडियंस लिस्ट बनाने का विकल्प भी मिलेगा। इतना ही नहीं, यूजर्स बिना सामने वाले को बताए उसकी स्टोरी भी देख सकेंगे। प्लस सब्सक्राइबर्स अपनी स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक लाइव रख पाएंगे और हर हफ्ते एक स्टोरी को “स्पॉटलाइट” करके ज्यादा विजिबिलिटी भी हासिल कर सकेंगे।
मिलेंगे कॉस्मेटिक और कस्टमाइजेशन अपग्रेड्स
Instagram Plus में कुछ खास डिजाइन और कस्टमाइजेशन फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इसमें Animated “Super Heart” रिएक्शंस, Custom App Icons, खास Bio Fonts और ज्यादा Profile Pins करने का विकल्प मिलेगा। साथ ही Story Viewer List में Search फीचर भी जोड़ा गया है।
WhatsApp Plus में चैटिंग होगी और स्मार्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार WhatsApp Plus का फोकस यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है। इसमें Custom Themes, Unique Ringtones, Premium Stickers और ज्यादा Pinned Chats जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स को Advanced Chat List Customisation का विकल्प भी मिलेगा, जिससे वे अपने चैट इंटरफेस को अपनी पसंद के अनुसार डिजाइन कर सकेंगे।
Meta का फोकस प्रीमियम यूजर एक्सपीरियंस पर
इन नए प्लान्स के जरिए Meta अपने प्लेटफॉर्म्स पर प्रीमियम फीचर्स को बढ़ावा देने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कंपनी और भी कई एक्सक्लूसिव फीचर्स केवल पेड यूजर्स के लिए लॉन्च कर सकती है।