साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने एक बड़ा कदम उठा लिया है। अब एक्टर ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। उनके नाम का जो गलत इस्तेमाल किया जा रहा है नागा चैतन्य उस पर पूरी तरह से रोक लगाना चाहते हैं। नागा चैतन्य ने अब अपने 'पर्सनैलिटी राइट्स' की सुरक्षा के लिए कानून रास्ता अपनाने का फैसला कर लिया है। कहा जा रहा है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उनके नाम, तस्वीरों और वीडियो का बिना उनकी इजाजात जो इस्तेमाल हो रहा था अब उस पर नागा चैतन्य ने आपत्ति जताई है।
नागा चैतन्य ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा
नागा चैतन्य ने AI से बने कंटेंट और साथ ही बिना उनकी इजाजत बिकने वाले सामान और अश्लील कंटेंट को लेकर भी चिंता व्यक्त की है। दरअसल, इंटरनेट पर उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। अब एक्टर को ऐसे कंटेंट से आपत्ति है। इसके अलावा उन्होंने अपनी एक्स वाइफ यानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को धोखा दिया था, इस तरह के झूठे दावों पर भी वो रोक लगाना चाहते है।
नागा चैतन्य ने जताई आपत्ति
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नागा चैतन्य ने अपनी याचिका में अदालत से रिक्वेस्ट की है कि वो तीसरे पक्षों को उनकी परमिशन के बिना उनके नाम, चेहरे और व्यक्तित्व का इस्तेमाल करने से रोके। नागा चैतन्य ने ये मुकदमा इसलिए किया है क्योंकि कई वेबसाइटें और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उनकी पॉपुलैरिटी का गलत फायदा उठा रहे हैं। वो अपने फायदे के लिए एक्टर की पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और आपत्तिजनक सामग्री की मदद से ट्रैफिक बढ़ा रहे हैं।
सामंथा से भी जुड़ा है मामला
अब इस मामले की सुनवाई में एक्टर के वकील ने दलील दी कि ऐसा कंटेंट न सर उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल करता है, बल्कि उनकी प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंचाता है। वकीलों का दावा है कि कई ऑनलाइन पोस्ट में कथित तौर पर एक्टर को ऐसे व्यक्ति के रूप में दिखाया गया, जो अपनी एक वाइफ को धोखा दे चुका है और उनके करियर को बर्बाद करने का आरोप भी लगाया गया है। ऐसे दावों को मानहानिकारक बताया गया है। ऐसे में अब दिल्ली हाई कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 30 सितंबर को करेगा।