रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के झगड़े में हुई सलमान खान की एंट्री, भाईजान कैसे सुलझाएंगे 'डॉन 3' का मामला?

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के झगड़े में हुई सलमान खान की एंट्री, भाईजान कैसे सुलझाएंगे 'डॉन 3' का मामला?

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच 'डॉन 3' को लेकर चल रहा विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बन रही 'डॉन 3' की अनाउंसमेंट काफी समय पहले ही हो गई थी। इतना ही नहीं रणवीर सिंह को ऑफिशियली साइन करने के बाद उन्हें दुनिया के सामने लीड एक्टर के तौर पर अनाउंस भी कर दिया गया था। हालांकि, शूटिंग शुरू होने से कुछ समय पहले रणवीर सिंह ने फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया। बस रणवीर की इस हरकत से फरहान अख्तर नाराज हैं और अब मामला काफी ज्यादा बढ़ चुका है। 

फरहान और रणवीर के झगड़े में हुई नई एंट्री 

फरहान अख्तर को रणवीर सिंह की वजह से करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा। ऐसे में उन्होंने गुस्से में आकर FWICE से रणवीर सिंह की कंप्लेंट कर दी। अब इस मामले में रणवीर सिंह के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन पर बैन लगा दिया गया है। इन दोनों के बीच के झगड़े पर अब पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। ऐसे में अब रणवीर और फरहान की सुलह करवाने के लिए बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर की इस मामले में एंट्री हो गई है।  अब खुद सलमान खान इस मामले को सुलझाने के लिए बीच में आए हैं। 

अब सलमान सुलझाएंगे ये मामला 

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। सलमान ने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर दोनों से बात की है और उन्हें यही समझाया है कि दोनों को अपने फ्यूचर प्रोजेक्ट्स को नुकसान ना पहुंचाते हुए अपने मतभेदों को दूर कर लेना चाहिए। भाईजान ने डायरेक्टर फरहान अख्तर को यही बात समझाई है कि इंडस्ट्री में शुरू से ही क्रिएटिव डिफरेंस रहे हैं और ये आम बात है। दूसरी तरफ सलमान खान ने रणवीर सिंह से भी बात की है। 

रणवीर और फरहान को भाईजान की सलाह 

अब भाईजान के बीच में आने से ये मामला ठंडा होता है या नहीं, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। हो सकता है कि सलमान खान की दी गई सलाह और सीख से रणवीर और फरहान आपस में सुलह कर लें। वहीं, रणवीर सिंह के पीछे हटने के बाद फरहान अख्तर इस फिल्म में किसे लीड रोले में कास्ट करेंगे ये भी जानने के लिए भी फैंस एक्साइटेड हैं।