टीवी के पॉपुलर कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ काफी समय से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। कभी दीपिका को कोई हेल्थ इशू हो जाता है तो कभी शोएब के परिवार में किसी को गंभीर समस्या हो जाती है। आए दिन इन दोनों के या तो हॉस्पिटल से व्लॉग आते हैं या फिर किसी का हेल्थ अपडेट देते हुए। ऐसे में अब एक बार फिर शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में अपने पिता की सेहत को लेकर जानकारी दी है, जिनकी हाल ही में सर्जरी हुई है।
शोएब इब्राहिम ने दिया पिता का हेल्थ अपडेट
शोएब इब्राहिम के पिता पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल, उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था और अब इसी कारण उनकी सर्जरी हुई है। शोएब ने अब अपने पापा का हेेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। एक्ट्रेस ने वीडियो में बताया कि अब उनके पापा की हालत पहले से थोड़ी बेहतर है। जब उन्हें एडमिट किया गया था तो तीन-चार दिन उनकी सर्जरी नहीं हो पाई थी क्योंकि उनके खून को पतला करने की दवाई दी जा रही थी।
वेंटिलेटर पर थे शोएब
इसी कारण बुधवार को उनकी सर्जरी हुई और वो काफी अच्छी रही। सर्जरी के बाद शोएब इब्राहिम के पापा एक-दिन बेहोश थे। इसके बाद उन्होंने थोड़ा रिस्पॉन्स देना शुरू किया। अब उन्होंने थोड़ा-सा मुस्कुराया भी है। शोएब के मुताबिक, उनके पापा का हार्ट रेट भी बढ़ा हुआ था। बीपी भी ऊपर-नीचे हो रहा था और इसी वजह से सर्जरी के बाद उनके पापा को 3-4 दिन तक वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि, अब उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। साथ ही उनका हार्ट रेट भी अब पहले से कम है।
दीपिका को लेकर दिया हेल्थ अपडेट
फिलहाल शोएब इब्राहिम के पिता बोल नहीं पा रहे हैं। जल्द ही उनकी स्पीच थेरेपी शुरू होगी और फिर वो ठीक से बोलने लगेंगे। अभी वो पहले से ठीक हैं और रिस्पॉन्ड भी कर रहे हैं। इसी दौरान शोएब ने दीपिका कक्कड़ की हेल्थ को लेकर भी बात की है। दीपिका कक्कड़ जो कैंसर से लड़ रही हैं उनकी अगले हफ्ते से इम्यूनोथेरेपी शुरू होगी। उनकी सेहत को लेकर अभी चीजें कंट्रोल में हैं।