तापसी पन्नू अक्सर बातों-बातों में लोगों को जिंदगी जीने का तरीका सीखा देती हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने फैंस से अपनी पर्सनल डिटेल्स शेयर करते हुए लोगों से एक खास अपील की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में अपने वीडियो शेयर किए हैं और बॉडी इमेज से जुड़ी बातें की हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि लोअर बेली से फैट हटाने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है। परफेक्ट बॉडी पाने के प्रेशर से वो भी जूझ चुकी हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस बाकी लोगों को सतर्क कर रही हैं।
तापसी ने बॉडी इमेज को लेकर किया सतर्क
वीडियो में तापसी पन्नू ने कहा, 'मुझे याद है कि मुझे ऑब्सेशन था क्योंकि बचपन में मैं बेहद फिट थी, लेकिन मुझे कभी समझ नहीं आया कि लोअर बेली पर फैट हमेशा क्यों रहता था। मैं इतना इंटेंस वर्कआउट करती थी कि मैं खुद को लगभग ओवरपुश कर देती थी, और सही ही कहा है, जब आप खुद को ओवरपुश करते हैं, तो ये आपके दिमाग में एक चेतावनी पैदा करता है कि आपके शरीर को सुरक्षा की जरूरत है।'
लोअर बेली फैट पर क्या बोलीं तापसी?
तापसी ने आगे कहा, 'तो वॉटर रिटेंशन कम होने के बजाय, शरीर इसे बनाए रखना शुरू कर देता है और फिर लोअर बेली से फैट, जो वास्तव में सिर्फ फैट नहीं है, बल्कि वॉटर रिटेंशन भी हो सकता है, वो बना रहता है, और ज्यादा वर्कआउट करने से यह बढ़ जाता है, जो मुझे लगता है कि लोगों को नहीं करना चाहिए।' तापसी ने फैंस को बताया कि हर महिला की बॉडी अलग है क्योंकि सब हार्मोनल बदलाव से गुजर रहे हैं। कोई दूसरे की तरह नहीं दिख सकता तो उन्हें इसे ऐसे ही एक्सेप्ट कर लेना चाहिए।
खुद को टॉर्चर करती थीं तापसी
एक्ट्रेस ने ये भी रिवील किया कि उन्होंने भी इसे खुद को टॉर्चर करने के बाद ही एक्सेप्ट किया है। जब उनकी न्यूट्रिशनिस्ट ने समझाया कि थोड़ा लोअर बेली फैट जरूरी है, क्योंकि वहीं आपके रिप्रोडक्टिव अंग होते हैं, और उन्हें सुरक्षा की आवश्यकता होती है, और एक महिला होने के नाते आपको उस सुरक्षा की जरूरत होती है। तो ये आपके लिए हेल्दी है। इसलिए परफेक्ट इंस्टाग्राम फोटोज के लिए खुद को टॉर्चर करना सही नहीं है।