स्पोर्ट्स

ICC Men’s T20 World Cup 2026: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में हाहाकार, दिग्गजों के तीखे बयान से मचा बवाल

Published

on

भारत के खिलाफ 61 रन की करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में सिर्फ निराशा ही नहीं, बल्कि बयानबाज़ी का तूफान भी खड़ा हो गया है। मैच के बाद पाकिस्तानी दिग्गज खिलाड़ियों, पूर्व कप्तानों और विशेषज्ञों ने टीम के प्रदर्शन पर खुलकर नाराज़गी जताई और कई कड़े बयान दिए, जो अब सुर्खियों में छाए हुए हैं।

मोहम्मद यूसुफ का बड़ा बयान

पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने अपने x अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा – “पाकिस्तान क्रिकेट से जब तक राजनीति और पर्सनल एजेंडा पूरी तरह नहीं हटाएंगे, तब तक हम वो पुरानी वाली जबरदस्त टीम कभी नहीं बन पाएंगे”

शाहिद अफरीदी ने मांगे बड़े बदलाव

शाहिद अफरीदी ने कहा कि – “अगर मुझे फैसला करना हो तो मैं बाबर, शाहीन और शादाब तीनों को टीम से बाहर करना चाहूंगा। ये तीनों ही सीनियर खिलाड़ी लंबे समय से टीम के साथ हैं पर रिजल्ट वैसा नहीं मिल पा रहा, जैसा मिलना चाहिए। इसलिए अब समय आ गया है कि हमें इन तीनों को बाहर करने का फैसला लेना चाहिए ताकि नए प्लेयर्स को मौका दिया जाए जिससे वह खुद को बड़े मौकों के लिए तैयार भी कर सके”

शोएब अख्तर का तीखा हमला

तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने तो यहां तक कह दिया कि -“नकवी जो क्रिकेट नहीं जानते, पीसीबी के चेयरमैन बन गए हैं। वे बाबर को सुपरस्टार कहते हैं और वह हमें एक भी गेम नहीं जिता सकते। दुनिया का सबसे बड़ा जुर्म है नाकाबिल और जाहिल आदमी को बड़ा काम देना।

कप्तानी और बल्लेबाजी पर सबसे ज्यादा सवाल

हार के बाद सबसे ज्यादा सवाल कप्तानी और टॉप ऑर्डर पर उठे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मैच की स्थिति के हिसाब से रणनीति बदलने में टीम नाकाम रही और यही हार की सबसे बड़ी वजह बनी। कुल मिलाकर, भारत से मिली इस बड़ी हार ने पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी दबाव, चयन नीति, कप्तानी और टीम मैनेजमेंट सभी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिग्गजों के लगातार आ रहे कड़े बयान इस बात का संकेत हैं कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव की मांग और तेज हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version