महुआ खबर
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

भागलपुर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, विक्रमशिला पुल, मरीन ड्राइव और पावर प्लांट परियोजना का ऐलान

प्रकाशित: 15-07-2026 | 09:53 AM
भागलपुर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, विक्रमशिला पुल, मरीन ड्राइव और पावर प्लांट परियोजना का ऐलान
शेयर करें:

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि विक्रमशिला पुल की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। पुल की स्थिति को देखते हुए पहले सेना की मदद से अस्थायी वैकल्पिक पुल की व्यवस्था की गई थी। अब स्थायी मरम्मत के लिए पथ निर्माण विभाग को 126 करोड़ रुपये उपलब्ध करा दिए गए हैं।

30 नवंबर तक पुल चालू करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य 30 नवंबर से पहले विक्रमशिला पुल को पूरी तरह यातायात के लिए चालू करना है। इसके लिए निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

भागलपुर में बनेगा मरीन ड्राइव

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुंबई के मरीन ड्राइव की तर्ज पर अब भागलपुर में भी मरीन ड्राइव का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से शहर की सुंदरता बढ़ेगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यातायात व्यवस्था भी अधिक सुगम होगी।

पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट का होगा विस्तार

औद्योगिक विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट की क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। पहले इस परियोजना की क्षमता 2,400 मेगावाट निर्धारित थी, जिसे अब 1,600 मेगावाट और बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

₹70 हजार करोड़ के निवेश की संभावना

मुख्यमंत्री के अनुसार, परियोजना के दोनों चरण पूरे होने पर करीब 70 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। यह बिहार की सबसे बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं में से एक होगी।

रोजगार और औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मेगा परियोजना से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और भागलपुर सहित पूरे बिहार के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: