जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बगही गांव से एक मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने गांव के ही एक शख्स पर अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पति ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित पति गतिराम ने कुदरहा चौकी में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव का ही रहने वाला संजय उसकी पत्नी को अपने साथ लेकर फरार हो गया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी के साथ उसके पांच बच्चे हैं।
पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि पत्नी को ले जाने के बाद उसे जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। उसने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी पत्नी को बरामद कराने की मांग की है।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।