महुआ खबर
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

श्रावस्ती में जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग से मारपीट का आरोप, SP से लगाई न्याय की गुहार

प्रकाशित: 15-07-2026 | 12:10 PM
श्रावस्ती में जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग से मारपीट का आरोप, SP से लगाई न्याय की गुहार
शेयर करें:

जिले में जमीनी विवाद को लेकर एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल बुजुर्ग ने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए अब पुलिस अधीक्षक (SP) से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

भतीजे पर हमले का लगाया आरोप

मामला मोहम्मदपुर कला ग्राम पंचायत का बताया जा रहा है। पीड़ित बुजुर्ग का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर उसके भतीजे ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि बीच-बचाव करने आए परिवार के एक अन्य सदस्य के साथ भी मारपीट की गई।

भिनगा पुलिस को दी थी शिकायत

पीड़ित के मुताबिक, घटना के बाद उसने मामले की शिकायत भिनगा पुलिस से की थी और तहरीर भी दी गई, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि वह लगातार थाने के चक्कर काटता रहा, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं की गई।

SP से लगाई न्याय की गुहार

थक-हारकर घायल बुजुर्ग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी देते हुए न्याय की मांग की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है और विपक्षी पक्ष से मिलीभगत की जा रही है।फिलहाल पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। वहीं, पुलिस की ओर से इस मामले में अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 
 
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: