महुआ खबर
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

18 दिन बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की जुड़वा बेटों की पहली झलक, बोलीं- 'मुझे चुनने के लिए धन्यवाद'

18 दिन बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की जुड़वा बेटों की पहली झलक, बोलीं- 'मुझे चुनने के लिए धन्यवाद'
शेयर करें:

दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर पहली बार अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर की हैं। 2 हफ्ते पहले एक्ट्रेस ने ट्विन्स को जन्म दिया था। अब  दिव्यांका त्रिपाठी ने मां बनने के बाद आने बच्चों की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की हैं। दिव्यांका ने अपने दोनों बेटों की तस्वीर इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस बेटों पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, दिव्यांका त्रिपाठी ने इन तस्वीरों में अपने बच्चों का फेस रिवील नहीं किया है।

दिव्यांका त्रिपाठी ने दिखाई बच्चों की झलक

सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि दिव्यांका त्रिपाठी फ्लोरल ड्रेस में बैठी हुई हैं। उनके हाथ में उनके बेटे हैं। एक बेटे को एक्ट्रेस प्यार से निहार रही हैं और दूसरे को किस करती हुई दिख रही हैं। इस दौरान दिव्यांका त्रिपाठी पर एक अलग ही स्माइल और मुस्कान है। फैंस भी ये प्यारी फोटोज देखकर दिल हार बैठे हैं। दिव्यांका ने बेबीज के फेस पर फ्लावर इमोजी लगाकर उनका फेस हाईड कर दिया है, ताकि उन्हें किसी की भी नजर ना लगे।

तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार

अब इस पोस्ट को शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है। दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा, 'मुझे चुनने के लिए धन्यवाद।' अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कुल 4 घंटे में इस पोस्ट पर 213.2K लाइक्स और 1.3K कमेंट्स भी आ चुके हैं। शिरीन मिर्जा, रुहानिका, आरती सिंह और अदा खान  जैसे सेलेब्स ने दिव्यांका त्रिपाठी के पोस्ट पर कमेंट किये हैं और इन बेबीज पर अपना प्यार बरसाया है।

18 दिनों बाद आई बेबी की तस्वीरें

आपको बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी ने 26 मई जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। 18 दिनों बाद एक्ट्रेस ने फैंस को अपने दोनों बेटों की पहली झलक दिखाई है। दिव्यांका त्रिपाठी का बच्चों का फेस देखने के लिए अब तो फैंस भी तरस रहे हैं। वैसे भी फैंस लम्बे समय से इस बात का इंतजार कर रहे थे कि टीवी की इशी मां कब असल जिंदगी में मां बनेंगी। अब दिव्यांका ने जब असल जिंदगी में भी बच्चों को जन्म दिया है तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: