महुआ खबर
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

Lock Upp 2 के मेकर्स का मास्टरस्ट्रोक, टीवी की हिट जोड़ी शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की शो में होगी एंट्री?

Lock Upp 2 के मेकर्स का मास्टरस्ट्रोक, टीवी की हिट जोड़ी शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की शो में होगी एंट्री?
शेयर करें:

रियलिटी शो 'लॉकअप 2' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शो के दूसरे सीजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और मेकर्स लगातार बड़े नामों को शो से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में फराह खान और रितेश देशमुख जेलर के अंदाज में नजर आए, जिसके बाद शो को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

शिवांगी जोशी के बाद हर्षद चोपड़ा पर मेकर्स की नजर

शो से जुड़े अपडेट्स के बीच अब टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता हर्षद चोपड़ा का नाम भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉकअप 2 के मेकर्स ने हर्षद को शो में शामिल होने का ऑफर दिया है। इससे पहले खबर आई थी कि शिवांगी जोशी शो का हिस्सा बनने के लिए लगभग कन्फर्म हो चुकी हैं। ऐसे में अगर हर्षद भी शो से जुड़ते हैं, तो यह फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा।

पर्दे पर साथ दिख चुके हैं शिवांगी और हर्षद

शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा टीवी की चर्चित ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक रहे हैं। दोनों अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखते हैं, लेकिन अब रियलिटी शो में उनके एक साथ नजर आने की अटकलों ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। हालांकि, अभी तक मेकर्स या हर्षद चोपड़ा की ओर से किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें शो में देखने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।

क्या लॉकअप 2 से कमबैक करेंगी शिवांगी?

रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवांगी जोशी पिछले कुछ समय से किसी बड़े हिट प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह लॉकअप 2 के जरिए अपने करियर में नया मोड़ लाने की तैयारी कर रही हैं। रियलिटी शो में उनकी एंट्री दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प साबित हो सकती है, क्योंकि फैंस उन्हें उनके असली व्यक्तित्व में देखने के लिए उत्साहित हैं।

इस बार नेटफ्लिक्स पर आएगा लॉकअप

लॉकअप का पहला सीजन ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम हुआ था, लेकिन दूसरे सीजन के साथ शो एक नए प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रहा है। इस बार दर्शक लॉकअप 2 को नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। प्रोमो के अनुसार, शो का यह सीजन कुल 6 हफ्तों तक चलेगा और इसमें 14 कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे। शो का प्रसारण 27 जून से शुरू होगा।

इन सितारों के नाम भी चर्चा में

लॉकअप 2 को लेकर कई अन्य चर्चित नाम भी सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राखी सावंत, शिव ठाकरे, सौंदर्या शर्मा, आकांक्षा चमोला और रिद्धिमा पंडित जैसे सितारों को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, इन सभी नामों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अब दर्शकों की नजर मेकर्स की ओर है कि आखिर इस बार लॉकअप के अंदर कौन-कौन से सितारे कैद होने वाले हैं।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: