एंटरटेनमेंट
Dhurandhar Box Office Collection Day 43: ‘धुरंधर’ के आगे झुका ‘पुष्पा 2 द रुल’? देखें कैसे रणवीर सिंह ने अल्लू अर्जुन को दी मात?
Dhurandhar Box Office Collection Day 43: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर ने पिछले 43 दिनों में लगभग सभी बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। ‘एनिमल’, ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ को पीछे छोड़ने के बाद 1800 करोड़ की कमाई करने वाली अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रुल’ का रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिया है। दरअसल, पुष्पा 2 को जापान में ‘ पुष्पा कुनरिन ‘नाम से 16 जनवरी को दोबारा से रिलीज किया गया है। इसका री-रिलीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है। जो कि, धुरंधर से कम है। यहां पर अल्लू अर्जुन पर रणवीर सिंह भारी पड़े हैं।
Dhurandhar Box Office Collection Day 43 कितना हुआ?
धुरंधर का बजट 280 करोड़ के आस-पास है। इस मूवी ने भारत में 818.25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं, धुरंधर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1275 करोड़ हो चुका है। रिलीज के 43वें दिन भी इस फिल्म का जादू बरकरार रहा है।

शुक्रवार को इस मूवी ने 1.65 करोड़ रुपए कमाए हैं। आपको बता दें, ये एक भारतीय जासूस की कहानी है जो कि, पाकिस्तान में जाकर जासूसी करता है। इसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर.माधवन, अर्जुन रामपाल सहित सारा अर्जुन जैसे बड़े कलाकार है। इस एक्शन मूवी में लीड भूमिका में रणवीर सिंह हैं।
‘पुष्पा 2 द रुल’ पर भारी पड़ा ‘धुरंधर‘
जापान में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रुल’ को ‘पुष्पा कुनरिन’ नाम से जापानी भाषा में रिलीज किया है। इस री-रिलीज मूवी ने ऑपनिंग डे पर 40 लाख के आस-पास की कमाई की है। जो कि, रणवीर सिंह की धुरंधर के 43वें दिन के कलेक्शन से कम है। धुरंधर ने 1.65 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस तरह रणवीर सिंह ने अल्लू अर्जुन की सुपरहिट मूवी पुष्पा 2 पछाड़ा है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं। इन दोनों मूवी के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है।
एंटरटेनमेंट
Sarke Chunar Teri Sarke गाने पर कंट्रोवर्सी के बाद नोरा फतेही ने मेकर्स पर लगाए आरोप, बोलीं- ‘नहीं लिया अप्रूवल…’
बॉलीवुड एक्ट्रेस Nora Fatehi इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा एक गाने को लेकर सुर्खियों में हैं। कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चूनर तेरी सरके’ को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विवाद छिड़ गया है। इस गाने में Sanjay Dutt और नोरा के डांस को लेकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
शिकायत के बाद हटाया गया गाना
विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने गाने के हिंदी वर्जन को सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया है। हालांकि, गाना हटने के बाद भी सोशल मीडिया पर बहस और आलोचना जारी है।
नोरा का बयान: ‘3 साल पहले शूट किया था गाना’
नोरा फतेही ने एक वीडियो जारी कर पूरे मामले पर अपनी सफाई दी। उन्होंने बताया कि यह गाना करीब तीन साल पहले शूट किया गया था और वह उस समय इसके कंटेंट से अनजान थीं। उन्होंने कहा कि यह गाना कन्नड़ भाषा में था, जिसे वह समझ नहीं पातीं, इसलिए उन्होंने मेकर्स के ट्रांसलेशन पर भरोसा किया।
‘मुझे लगा था ये रीमेक है’
नोरा ने बताया कि उन्हें लगा था यह गाना Nayak Nahin Khalnayak Hoon Main का रीमेक है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें गाने का मतलब समझाया गया, तब उसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगा।
हिंदी वर्जन और लिरिक्स से अनजान होने का दावा
एक्ट्रेस ने साफ कहा कि हिंदी वर्जन और डबिंग में इस्तेमाल किए गए लिरिक्स के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस वर्जन के लिए उनसे कोई अप्रूवल नहीं लिया गया।
‘इवेंट में पता चला, तब किया विरोध’
नोरा के मुताबिक, जब उन्होंने एक इवेंट में यह गाना सुना, तब उन्हें इसके लिरिक्स वल्गर लगे। उन्होंने तुरंत मेकर्स को इस बारे में बताया और संभावित बैकलैश की चेतावनी भी दी।
AI तस्वीरों पर भी उठाए सवाल
नोरा ने यह भी कहा कि गाने में इस्तेमाल की गई कुछ तस्वीरें AI से बनाई गई लगती हैं और इसके लिए भी उनसे अनुमति नहीं ली गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह आमतौर पर अपनी सभी तस्वीरों को पहले अप्रूव करती हैं।
‘मैंने गाने को प्रमोट भी नहीं किया’
नोरा ने कहा कि उन्होंने इस गाने को प्रमोट नहीं किया और खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया था। उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में उनके पास कोई पावरफुल बैकिंग नहीं है और वह अपने दम पर काम करती हैं।
विवाद के बाद गाना हटने पर जताई खुशी
अंत में नोरा ने कहा कि इस विवाद के बाद गाना हटाया जाना सही कदम है और वह इससे खुश हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आगे से वह ऐसे मामलों में और सतर्क रहेंगी। फिलहाल, इस पूरे विवाद ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है और इंडस्ट्री में कंटेंट की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एंटरटेनमेंट
Dhurandhar 2 के तेलुगु-तमिल शो लास्ट मिनट पर कैंसिल, क्या है कारण?
‘धुरंधर 2’ को लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस लंबे समय से 19 मार्च 2026 का इंतजार कर रहे हैं और फिल्म की हर छोटी-बड़ी जानकारी पर नजर बनाए हुए हैं। 18 मार्च को फिल्म के प्रीमियर शो भी कई जगह आयोजित किए गए। हालांकि, तेलुगु और तमिल दर्शकों के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है। इन भाषाओं में फिल्म के प्रीमियर शो आखिरी समय में रद्द कर दिए गए, जिससे फैंस को भारी झटका लगा।
तकनीकी दिक्कत और री-एडिटिंग बनी वजह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ के तेलुगु और तमिल वर्जन में तकनीकी समस्याएं आ गईं। निर्देशक Aditya Dhar ने सेंसर बोर्ड Central Board of Film Certification (CBFC) के सुझावों के बाद फिल्म के कुछ हिंसक दृश्यों में करीब 21 बदलाव किए। इसी आखिरी समय की एडिटिंग के कारण साउथ वर्जन की फाइल्स समय पर तैयार नहीं हो पाईं और फिल्म का सेकंड हाफ सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच सका।
हिंदी प्रीमियर शो तय समय पर शुरू
जहां एक तरफ साउथ वर्जन के शो रद्द हुए, वहीं हिंदी में फिल्म के प्रीमियर शो अपने तय समय पर शाम 5 बजे से शुरू हो गए। इससे हिंदी दर्शकों में उत्साह बरकरार है।
टिकट बुकिंग का रिफंड शुरू
जिन दर्शकों ने तेलुगु और तमिल शो के लिए टिकट बुक किए थे, उनके लिए BookMyShow जैसे प्लेटफॉर्म्स ने रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी है। कई सिनेमाघरों में इन शो को हिंदी वर्जन से रिप्लेस भी किया जा रहा है।
19 मार्च को सभी भाषाओं में रिलीज
बता दें कि ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सभी भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में उम्मीद है कि तकनीकी दिक्कतें जल्द सुलझ जाएंगी और फिल्म का पूरा अनुभव दर्शकों तक पहुंचेगा। फिलहाल, साउथ फैंस को थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ेगा, लेकिन फिल्म को लेकर उनका उत्साह अभी भी कम नहीं हुआ है।
एंटरटेनमेंट
‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले मेकर्स को किस बात की चिंता? फैंस से की खास अपील, पोस्ट में छिपा सरप्राइज का हिंट
Ranveer Singh स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का प्री-प्रिव्यू आज सिनेमाघरों में शुरू हो गया है। फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर इसकी कुछ क्लिप्स वायरल हो रही हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म पायरेसी का शिकार हो सकती है, जिसने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है।
डायरेक्टर आदित्य धर की भावुक अपील
फिल्म के निर्देशक Aditya Dhar ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस से खास अपील की है। उन्होंने लिखा कि इस फिल्म को बनाने में पूरी टीम ने दिल और मेहनत लगाई है, ताकि दर्शक हर इमोशन को थिएटर में महसूस कर सकें।
फैंस से गुजारिश
आदित्य धर ने आगे कहा कि फिल्म का असली अनुभव बड़े पर्दे पर ही आता है, न कि मोबाइल की धुंधली क्लिप्स में। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे किसी भी तरह के स्पॉइलर या वीडियो क्लिप्स शेयर न करें, ताकि हर दर्शक फिल्म को बिना किसी जानकारी के पूरे रोमांच के साथ देख सके। इसके अलावा आदित्य धर ने कैप्शन में कुछ ऐसा लिख दिया है जिससे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। उन्होंने फैंस को सरप्राइज का हिंट दिया है। डायरेक्टर ने लिखा, ‘ओह, और एक और बात। जब तक क्रेडिट्स चलने बंद न हो जाएं, तब तक अपनी सीटों से मत उठना।’
पायरेसी से कलेक्शन पर पड़ता है असर
आमतौर पर देखा गया है कि पायरेसी किसी भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को नुकसान पहुंचाती है। हैरानी की बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ की कुछ क्लिप्स रिलीज से पहले ही सामने आ गई हैं, जिससे इसकी कमाई पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
स्टारकास्ट और फिल्म की खास बातें
‘धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। इसमें रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा Sanjay Dutt, Arjun Rampal, राकेश बेदी और R. Madhavan जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। अब देखना होगा कि रिलीज से पहले सामने आई इन क्लिप्स का फिल्म की कमाई पर कितना असर पड़ता है।
-
एंटरटेनमेंट2 months agoधुरंधर का विश्वव्यापी संग्रह: 32 दिन बाद भी रणवीर सिंह की शक्ति बरकरार, दक्षिण की इस हिट फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ‘धुरंधर’ का प्रयास
-
एंटरटेनमेंट4 months agoदे दे प्यार दे 2 की ग्लोबल कमाई: हिट या बॉकस ऑफिस की निराशा? अजय-रकुल की उम्र के फासले की प्रेम कहानी ने काजोल और जॉन अब्राहम को पीछे छोड़ा, पूरी खबर जानें
-
एंटरटेनमेंट4 months agoबिग बॉस 19: क्या अरमान मलिक के आगमन से अमाल मलिक की जीत की संभावना मजबूत हुई, दर्शकों ने भावुक मुलाकात को टीआरपी बढ़ाने की रणनीति बताया?
-
एंटरटेनमेंट4 months agoतेरे इश्क की पहली समीक्षा: धनुष और कृति की फिल्म का ये रिव्यू पढ़ें, इससे पहले कि टिकट बुक करें, मिले इतने सितारे, समीक्षक ने कहा- क्लाइमेक्स है इसकी असली ताकत
-
एंटरटेनमेंट4 months agoआहान पांडे और अनीत पड्दा: डेटिंग की चर्चाओं के बीच सैयारा के सितारे फिर से नजर आए, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल।
-
एंटरटेनमेंट4 months agoएल्विश यादव ने सुपर सीनियर गर्लफ्रेंड के प्यार में कबीर सिंह जैसा बनने का किया इजहार, ‘औकात के बाहर’ ट्रेलर देखकर फैंस बोले ‘शानदार’
-
एंटरटेनमेंट4 months agoराशा थडानी: बॉलीवुड के बाद साउथ सिनेमा में डेब्यू, महेश बाबू के भतीजे जय कृष्ण के साथ करेंगी तेलुगू फिल्मों में शुरुआत।
-
पॉलिटिक्स3 months agoबीएमसी चुनाव 2026 से पहले मुंबई की राजनीतिक स्थिति में बदलाव! ठाकरे भाई, जो वर्षों तक विरोध में रहे, अब एकजुट हुए हैं, क्या इसका शह-मात के खेल पर प्रभाव होगा?
