Connect with us

एंटरटेनमेंट

‘में वॉर रेस्ट इन पीस…’, Salman Khan की Battle of Galwan का बदला नाम, अब क्या है फिल्म का टाइटल?

Published

on

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब तक ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से चर्चा में रही इस फिल्म का आधिकारिक टाइटल बदल दिया गया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का नाम अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रखा गया है। फिल्म के नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने इस बदलाव की घोषणा की, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।

मेकर्स ने जारी किया नया पोस्टर

सलमान खान फिल्म्स की ओर से जारी किए गए नए पोस्टर में फिल्म का मुख्य संदेश “May War Rest in Peace” लिखा गया है। यह टैगलाइन युद्ध के दर्द और शांति की उम्मीद को दर्शाती है। नए टाइटल की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने फिल्म के संदेश की तारीफ की और इसे काफी प्रभावशाली बताया।

गलवान घाटी की घटना से प्रेरित है कहानी

यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में सलमान खान एक दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

रिलीज डेट भी बदली

पहले यह फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदल दी है। अब सलमान खान की यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पिछली फिल्म रही थी फ्लॉप

सलमान खान की पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। फिल्म को दर्शकों से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। ऐसे में अब फैंस की नजरें उनकी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ पर टिकी हैं और देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

एंटरटेनमेंट

भोजपुरी सिंगर ने महिला डांसर को स्टेज से उठाकर भीड़ में फेंका, क्या दिया शर्मनाक हरकत का कारण?

Published

on

भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाइव शो के दौरान एक महिला डांसर के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सिंगर स्टेज पर मौजूद डांसर को खींचते हुए भीड़ की ओर ले जाते हैं। इस दौरान अफरा-तफरी में डांसर स्टेज पर गिर जाती है और पीछे हटने की कोशिश करती है।

डांसर को उठाकर भीड़ में फेंकने का आरोप

वायरल वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि धनंजय शर्मा पीछे से डांसर को उठाकर गोद में लेते हैं और फिर उसे भीड़ की ओर फेंक देते हैं। वहां मौजूद लोग डांसर को संभालते हैं और जमीन पर बैठाते हैं, जिसके बाद वह वापस स्टेज पर लौट आती है। इस घटना के दौरान शो की एंकर ने भी सिंगर की इस हरकत की निंदा की और कहा कि महिला कलाकार के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। कई यूजर्स ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया और सिंगर की गिरफ्तारी की मांग तक कर डाली। एक यूजर ने लिखा कि ऐसी घटनाओं की वजह से महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करतीं। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि मंच पर कलाकारों से मनोरंजन की उम्मीद की जाती है, किसी का अपमान करने की नहीं। कई लोगों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कलाकार की मानसिकता पर सवाल उठाए हैं।

धनंजय शर्मा ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद धनंजय शर्मा ने भी इस मामले पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शो के दौरान डांसर उनके साथ बदतमीजी कर रही थी। सिंगर ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि गाने के दौरान एक सीन था जिसमें उन्हें डांसर से टकराना था, लेकिन डांसर ने उल्टा उनकी बॉडी पकड़ ली और उन्हें स्टेज से धकेलने की कोशिश की। उनका यह भी कहना है कि उसी दौरान एक अन्य मॉडल ने उन्हें लात मारी और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।

“जानबूझकर नहीं फेंका”

धनंजय शर्मा ने कहा कि उनका इरादा किसी महिला को पब्लिक के बीच फेंकने का नहीं था और यह घटना गलती से हो गई। उन्होंने दावा किया कि वह इस पूरे मामले का पूरा वीडियो साझा करेंगे ताकि लोग पूरी सच्चाई जान सकें।

पुलिस ने दिए जांच के निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बिहार पुलिस ने जांच के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर पुलिस को इस घटना की जांच सौंपी गई है। अब देखना होगा कि जांच के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।

Continue Reading

एंटरटेनमेंट

Oscars 2026 में गूंजा ‘Free Palestine’, Javier Bardem के बयान पर प्रियंका चोपड़ा का क्या था रिएक्शन?

Published

on

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscars 2026) के दौरान एक ऐसा पल सामने आया जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया। समारोह में स्पेनिश अभिनेता Javier Bardem ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड पेश करते समय मंच से कहा, “No to war and Free Palestine” यानी “युद्ध नहीं चाहिए और फिलिस्तीन आजाद हो।” उनके इस बयान पर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं। उसी समय मंच पर मौजूद ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने मुस्कुराते हुए सिर हिलाकर उनके बयान पर सहमति जताई।

Javier Bardem पहले भी उठा चुके हैं आवाज

Javier Bardem लंबे समय से फिलिस्तीन के लोगों के समर्थन में आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने पहले भी कई मौकों पर गाजा में हो रही हिंसा की आलोचना की है और युद्ध के खिलाफ खुलकर बोलते रहे हैं। ऑस्कर जैसे बड़े मंच पर उन्होंने एक बार फिर अपने विचार स्पष्ट किए। इस दौरान उन्होंने अपने कपड़ों पर “No to War” का बैज भी लगाया हुआ था।

प्रियंका चोपड़ा का इशारा बना चर्चा का विषय

हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा उस समय Javier Bardem के साथ मंच साझा कर रही थीं। जब Bardem ने “Free Palestine” कहा, तो प्रियंका ने चुपचाप सिर हिलाकर समर्थन जताया। उनका यह छोटा सा इशारा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। प्रियंका इससे पहले भी मानवाधिकार और शांति से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखती रही हैं।

पहले भी शेयर कर चुकी हैं ‘All Eyes on Rafah’

प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर “All Eyes on Rafah” से जुड़ी तस्वीर भी साझा की थी, जो गाजा में हो रही घटनाओं को लेकर वैश्विक ध्यान आकर्षित करने का प्रतीक बनी थी।

ऑस्कर मंच से उठे संदेश पर दुनिया की नजर

अकादमी अवॉर्ड्स को फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है और इस मंच पर पूरी दुनिया की नजर रहती है। कई कलाकार पहले भी इस मंच का इस्तेमाल सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने के लिए कर चुके हैं। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और इजरायल-गाजा संघर्ष के बीच ऑस्कर 2026 का यह पल खास चर्चा में रहा। सोशल मीडिया पर लोग इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि बड़े सितारे भी महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर खुलकर बोलने से नहीं डरते।

Continue Reading

एंटरटेनमेंट

Jannat Zubair और उनके भाई Ayaan Zubair पर हुआ हमला? चोट लगने की खबर ने बढ़ाई फैंस की टेंशन, क्या है सच?

Published

on

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई परियोजना नहीं बल्कि एक चौंकाने वाली खबर है। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि जन्नत जुबैर और उनके भाई आयान जुबैर पर पनवेल में हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हमले में दोनों को चोटें भी आई हैं। यह खबर सामने आते ही जन्नत के फैंस काफी चिंतित हो गए हैं और सोशल मीडिया पर लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

14 मार्च से वायरल हो रही खबर

रिपोर्ट्स के मुताबिक जन्नत जुबैर और आयान जुबैर कुछ दिनों पहले पनवेल गए थे, जहां यह कथित हमला हुआ। इस घटना से जुड़ी खबर 14 मार्च से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि अब तक इस मामले में जन्नत जुबैर, उनके परिवार या पनवेल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए फिलहाल इस खबर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं जन्नत

जन्नत जुबैर टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इन दिनों वह टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में नजर आ रही हैं, जहां उनके अंदाज को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

चाइल्ड आर्टिस्ट से स्टार तक का सफर

जन्नत जुबैर ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। उन्हें खास पहचान टीवी शो ‘फुलवा’ से मिली, जिसने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। इसके बाद वह कई टीवी शोज में नजर आईं और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। जन्नत रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी और श्रद्धा कपूर की फिल्म लव का दी एंड जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending