एंटरटेनमेंट
Govinda की बेबफाई को माफ करने के लिए Sunita Ahuja ने रखी शर्त, बोलीं- ‘बस मां से डरते थे…’
बॉलीवुड अभिनेता Govinda और उनकी पत्नी Sunita Ahuja पिछले कुछ समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच अनबन और तलाक की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर खूब जोर पकड़ा। अब सुनीता ने अपने हालिया व्लॉग में इन चर्चाओं पर खुलकर बात की है।
‘वो मेरा बचपन का प्यार है’
जब सुनीता से पूछा गया कि क्या वह गोविंदा को माफ कर सकती हैं, तो उन्होंने भावुक अंदाज में जवाब दिया, “कौन जाने… वो मेरा बचपन का प्यार है। अगर वह सुधर जाएं और हमारे तरीके से जिंदगी जिएं, तो मैं उन्हें माफ कर दूंगी। लेकिन अब मुझे ये सब बातें सुनना अच्छा नहीं लगता।”
सुनीता ने की शिकायत
उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने गोविंदा के करियर में हमेशा उनका साथ दिया, लेकिन बदले में उन्हें वैसा समर्थन नहीं मिला, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि शायद गोविंदा के अपने कुछ कारण रहे होंगे। सुनीता का मानना है कि बढ़ती उम्र के साथ इंसान के लिए जीवनसाथी और बच्चे ही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। जब उनसे पूछा गया कि इस मुद्दे पर गोविंदा क्या कहते हैं, तो उन्होंने कहा, “वो हंसकर बात टाल देते हैं। उनका जवाब समझ ही नहीं आता।”
मैनेजर और संगत पर उठाए सवाल
सुनीता ने आगे कहा कि पहले गोविंदा अपनी मां से काफी प्रभावित रहते थे और उनसे डरते भी थे। लेकिन सास के निधन के बाद उनमें बदलाव आ गया और अब वे किसी की परवाह नहीं करते। उन्होंने यह भी कहा कि गोविंदा की मौजूदा संगत ठीक नहीं है। जब तक वह खुद उनकी मैनेजर थीं, सब कुछ संभालकर रखती थीं। अब नए मैनेजर के आने के बाद हालात बदल गए हैं और गोविंदा को शायद इस बात का एहसास नहीं है कि उनका स्टारडम पहले जैसा नहीं रहा।
30 साल पुराना रिश्ता
गोविंदा और सुनीता की शादी को 30 साल से ज्यादा समय हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं—बेटा यशवर्धन और बेटी टीना। पिछले साल सुनीता ने गोविंदा के अफेयर की बात स्वीकार की थी, लेकिन गणेश चतुर्थी के मौके पर दोनों ने साथ आकर तलाक की खबरों को खारिज कर दिया था।अब सुनीता के बयान से साफ है कि रिश्ते में उतार-चढ़ाव के बावजूद वह अब भी गोविंदा से बदलाव और सुधार की उम्मीद लगाए बैठी हैं।
एंटरटेनमेंट
बॉलीवुड में मातम, Janhvi Kapoor-Nora Fatehi समेत सितारों को लगा झटका, करीबी को खोकर शोक में डूबे सेलेब्स
मुंबई के जाने-माने सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट मार्से पेड्रोजो का अचानक निधन हो गया है। 15 मार्च 2026 को उनके निधन की खबर सामने आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, नोरा फतेही समेत कई सितारे गहरे सदमे में हैं।
जाह्नवी कपूर का इमोशनल पोस्ट
जाह्नवी कपूर ने मार्से को याद करते हुए बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि मार्से सिर्फ उनकी टीम का हिस्सा नहीं थे, बल्कि दोनों एक-दूसरे की टीम थे। उन्होंने याद किया कि कैसे वैनिटी वैन में उनकी एंट्री होते ही दोनों हंसते हुए काम में जुट जाते थे। जाह्नवी ने उन्हें अपनी जिंदगी की “रोशनी” और “सेफ प्लेस” बताया।

नोरा फतेही ने बताया ‘सबसे करीबी दोस्त’
नोरा फतेही ने भी अपने दर्द को साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने अपना सबसे करीबी दोस्त, भाई और विश्वासपात्र खो दिया है। उन्होंने कहा कि मार्से उनके सफर की शुरुआत से ही उनके साथ थे और हमेशा उनके व्यक्तित्व का सबसे अच्छा रूप सामने लाते थे।

वरुण धवन बोले—‘यकीन नहीं हो रहा’
वरुण धवन ने दुख जताते हुए लिखा कि उन्हें इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा। उन्होंने मार्से को एक “प्योर सोल” बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
तारा सुतारिया ने याद किए 10 साल
तारा सुतारिया ने मार्से के साथ अपने 10 साल के सफर को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे पहली मुलाकात में ही मार्से ने उन्हें कंफर्टेबल महसूस कराया और हर शूट को खास बना दिया।

अन्य सितारों ने भी दी श्रद्धांजलि
जैकलीन फर्नांडीस सहित कई अन्य सितारों ने भी मार्से पेड्रोजो को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताए पलों को याद किया। मार्से पेड्रोजो सिर्फ एक हेयरस्टाइलिस्ट नहीं, बल्कि सितारों के लिए एक दोस्त, एक भरोसा और एक परिवार जैसे थे—उनका जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है।
एंटरटेनमेंट
ट्रोलिंग के बाद यूट्यूब से उड़ा Sarke Chunar Teri Sarke गाना, 2 दिन में वायरल; 3 दिन में गायब
फिल्म ‘केडी – द डेविल’ का चर्चित गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ भारी विवाद के बाद यूट्यूब से हटा दिया गया है। यह गाना 16 मार्च तक प्लेटफॉर्म पर मौजूद था, लेकिन लगातार विरोध और बैन की मांग के बीच 17 मार्च की सुबह इसका हिंदी वर्जन हटा लिया गया। नोरा फतेही पर फिल्माए गए इस आइटम सॉन्ग में संजय दत्त भी नजर आए थे। गाने के बोलों को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई। कई यूजर्स ने इसे अश्लील और डबल मीनिंग बताया। कमेंट सेक्शन में लगातार गाने को बैन करने की मांग उठ रही थी।
विवादित बोल बने वजह
गाने को रकीब आलम ने लिखा था। इसके कुछ बोलों को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। गाने में इस्तेमाल किए गए शब्दों और इशारों को लेकर यूजर्स का कहना था कि यह पारिवारिक दर्शकों के लिए उपयुक्त नहीं है।
बड़े नामों ने भी उठाए सवाल
इस विवाद पर नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ऐसा गाना परिवार के साथ बैठकर देखना मुश्किल है। वहीं, सिंगर अरमान मलिक ने भी सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कमर्शियल सॉन्ग राइटिंग का स्तर काफी गिर गया है।
सोशल मीडिया पर तेज हुआ विरोध
यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने गाने की जमकर आलोचना की। कुछ लोगों ने तो इसकी तुलना भोजपुरी गानों से करते हुए कहा कि यह “डबल मीनिंग नहीं, सीधे तौर पर अश्लील” है।
पहले भी हो चुका है ऐसा विवाद
हाल ही में सिंगर बादशाह के गाने ‘टटीरी’ को लेकर भी विवाद हुआ था। गाने के बोल और वीडियो कॉन्सेप्ट पर आपत्ति के बाद इसे भी यूट्यूब से हटाना पड़ा था। इतना ही नहीं, इस मामले में बादशाह को कानूनी नोटिस भी झेलने पड़े। लगातार बढ़ते विवादों के बीच अब सवाल यही है कि क्या आने वाले समय में ऐसे गानों पर सख्त नियम लागू होंगे या फिर विवादों के बाद ही कार्रवाई होती रहेगी?
एंटरटेनमेंट
दिव्यांका त्रिपाठी बनने वाली हैं मां? शादी के 10 साल बाद आई बड़ी खुशखबरी
टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के करीब 10 साल बाद यह जोड़ा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में है। 41 साल की उम्र में दिव्यांका मां बनने वाली हैं। पिछले कुछ समय से दिव्यांका सोशल मीडिया और पब्लिक अपीयरेंस से दूर थीं, जिससे फैंस उनके बारे में जानने को उत्सुक थे। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनकी इस दूरी की वजह उनकी प्रेग्नेंसी है।
परिवार में जश्न का माहौल
रिपोर्ट के अनुसार, दिव्यांका और विवेक के परिवार इस खुशखबरी से बेहद खुश हैं और नए मेहमान के स्वागत की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि कपल जल्द ही एक छोटा और प्राइवेट बेबी शॉवर आयोजित करने की योजना बना रहा है, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।
अभी तक नहीं की ऑफिशियल अनाउंसमेंट
हालांकि, इस खबर पर अभी तक दिव्यांका और विवेक की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दोनों अपने निजी जीवन को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और फिलहाल इस खास पल को शांत तरीके से एंजॉय कर रहे हैं।
फैंस के फेवरेट कपल
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी 8 जुलाई 2016 को हुई थी। यह जोड़ी टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ में साथ नजर आई थी और रियलिटी शो ‘नच बलिए 8’ में भी अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत चुकी है। सोशल मीडिया पर भी दोनों की बॉन्डिंग को फैंस खूब पसंद करते हैं। अगर ये खबर सच साबित होती है, तो यह दिव्यांका और विवेक के फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं होगी।
-
एंटरटेनमेंट2 months agoधुरंधर का विश्वव्यापी संग्रह: 32 दिन बाद भी रणवीर सिंह की शक्ति बरकरार, दक्षिण की इस हिट फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ‘धुरंधर’ का प्रयास
-
एंटरटेनमेंट4 months agoदे दे प्यार दे 2 की ग्लोबल कमाई: हिट या बॉकस ऑफिस की निराशा? अजय-रकुल की उम्र के फासले की प्रेम कहानी ने काजोल और जॉन अब्राहम को पीछे छोड़ा, पूरी खबर जानें
-
एंटरटेनमेंट4 months agoबिग बॉस 19: क्या अरमान मलिक के आगमन से अमाल मलिक की जीत की संभावना मजबूत हुई, दर्शकों ने भावुक मुलाकात को टीआरपी बढ़ाने की रणनीति बताया?
-
एंटरटेनमेंट4 months agoआहान पांडे और अनीत पड्दा: डेटिंग की चर्चाओं के बीच सैयारा के सितारे फिर से नजर आए, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल।
-
एंटरटेनमेंट4 months agoतेरे इश्क की पहली समीक्षा: धनुष और कृति की फिल्म का ये रिव्यू पढ़ें, इससे पहले कि टिकट बुक करें, मिले इतने सितारे, समीक्षक ने कहा- क्लाइमेक्स है इसकी असली ताकत
-
एंटरटेनमेंट4 months agoएल्विश यादव ने सुपर सीनियर गर्लफ्रेंड के प्यार में कबीर सिंह जैसा बनने का किया इजहार, ‘औकात के बाहर’ ट्रेलर देखकर फैंस बोले ‘शानदार’
-
एंटरटेनमेंट4 months agoराशा थडानी: बॉलीवुड के बाद साउथ सिनेमा में डेब्यू, महेश बाबू के भतीजे जय कृष्ण के साथ करेंगी तेलुगू फिल्मों में शुरुआत।
-
पॉलिटिक्स3 months agoबीएमसी चुनाव 2026 से पहले मुंबई की राजनीतिक स्थिति में बदलाव! ठाकरे भाई, जो वर्षों तक विरोध में रहे, अब एकजुट हुए हैं, क्या इसका शह-मात के खेल पर प्रभाव होगा?
