Connect with us

एंटरटेनमेंट

अमिताभ बच्चन: ‘वह भी एक सामान्य व्यक्ति हैं’, सूरत में फैंस ने उन्हें घेरने पर की अपील

Published

on

अमिताभ बच्चन: बॉलीवुड के प्रसिद्ध सितारे अमिताभ बच्चन शुक्रवार को मुंबई से गुजरात के सूरत पहुंचे, जहां वह भारतीय स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के तीसरे सीजन के लिए आए थे। जैसे ही वह सूरत पहुंचे, उनके प्रशंसकों की बड़ी भीड़ इकट्ठा हो गई। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो और तस्वीरों में देखा गया कि अमिताभ बच्चन को एक इमारत के अंदर चारों ओर से घेर लिया गया था, जिसके कारण उनकी सुरक्षा में तैनात गार्ड और पुलिस को मुश्किल हुई।

सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की नाराजगी

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


भीड़ की प्रतिक्रिया को देखते हुए कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने अपनी नारेजी व्यक्त की। एक यूजर ने कहा, “उन्हें अकेला छोड़ दें, उनकी उम्र 83 साल है।” वहीं एक अन्य ने कहा, “वह सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक इंसान भी हैं।” बहुत से लोगों ने इसे वरिष्ठ कलाकार के लिए असुविधाजनक बताया और अनुरोध किया कि तस्वीरें दूर से ही सम्मानपूर्वक ली जाएं।

ISPL के उद्घाटन समारोह के लिए आए थे Big B

वास्तव में, अमिताभ बच्चन सूरत में इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग सीजन 3 के उद्घाटन समारोह के लिए आए थे। यह टूर्नामेंट लालभाई कांट्रैक्टर स्टेडियम में आयोजित हो रहा है और यह एक महीने तक चलेगा। ISPL भारत की स्ट्रीट क्रिकेट संस्कृति का उत्सव है, जिसमें टेनिस बॉल से T10 मैच खेले जाते हैं। पहले मैच में पिछले चैम्पियन ‘माझी मुंबई’ और ‘श्रीनगर के वीर’ आमने-सामने होंगे।

इस टीम के मालिक हैं अमिताभ

अमिताभ बच्चन ‘माझी मुंबई’ टीम के सह-मालिक हैं। उनके साथ इस टीम की सह-मालिक नीति अग्रवाल भी हैं। उद्घाटन मैच से पहले शाम 5 बजे एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया है, जिसमें दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा।

इससे पहले अमिताभ बच्चन को मुंबई के कालिना एयरपोर्ट पर भी देखा गया था, जहां वह अपनी टीम के साथ थे। पैपराजी को देखकर उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया और उसके बाद रवाना हो गए।

काम के मोर्चे पर, अमिताभ बच्चन हाल ही में तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म ‘वेट्टैयन’ में नजर आए थे, जिसमें रजनीकांत जैसे कई बड़े सितारे शामिल थे।


Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एंटरटेनमेंट

राम-सीता वाली साड़ी पहन पोंछा एकता कपूर का चेहरा, वड़ा पाव गर्ल ने तान्या मित्तल को घेरा; वीडियो वायरल

Published

on

‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इन दिनों फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने एक वायरल वीडियो को लेकर सवाल उठाए हैं, जिसमें फेमस स्पिरिचुअल इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल नजर आ रही हैं। वीडियो में तान्या एक इवेंट में प्रोड्यूसर एकता कपूर के साथ दिखाई देती हैं। इस दौरान उन्होंने भगवा रंग की साड़ी पहनी हुई थी, जिसके पल्लू पर भगवान राम और माता सीता की तस्वीर छपी हुई थी। इवेंट के दौरान तान्या उसी पल्लू से एकता कपूर के चेहरे पर लगा कुछ साफ करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे उनकी सादगी और मदद की भावना बताते हुए तारीफ की, लेकिन इसी बात ने चंद्रिका दीक्षित को नाराज कर दिया।

चंद्रिका दीक्षित ने उठाए सवाल

चंद्रिका ने इस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो शेयर किया और कहा कि उन्हें तान्या मित्तल से कोई निजी दुश्मनी नहीं है, लेकिन एक बात उन्हें बेहद खटक रही है। चंद्रिका ने कहा कि अगर किसी की मदद करनी थी तो ठीक है, लेकिन जिस पल्लू से चेहरा पोंछा गया उस पर राम-सीता की तस्वीर छपी हुई थी। उनके मुताबिक धार्मिक प्रतीकों का इस तरह इस्तेमाल करना ठीक नहीं है।

“अगर मैं करती तो मुझे जिंदा गाड़ देते”

अपने वीडियो में चंद्रिका ने मीडिया और सोशल मीडिया की दोहरी मानसिकता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर यही काम वह खुद कर देतीं, या उसी पल्लू से अपना पसीना पोंछ लेतीं, तो मीडिया और लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल करते। चंद्रिका ने कहा, “अगर मैं ऐसा करती तो मुझे जिंदा गाड़ देते, मुझे मरने के घाट उतार देते। लेकिन यहां सब तारीफ ही कर रहे हैं।” वीडियो के अंत में उन्होंने “जय श्री राम” कहते हुए अपनी बात खत्म की।

पहले भी विवादों में रह चुकी हैं चंद्रिका

गौरतलब है कि हाल ही में चंद्रिका दीक्षित अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं। उनके पति युगम गेरा के साथ रिश्ते में आई खटास और सोशल मीडिया पर दोस्त सैफी के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। हालांकि अब चंद्रिका ने पति युगम गेरा के साथ अपने रिश्ते को फिर से सुधारने और साथ रहने की इच्छा जताई है।

तान्या मित्तल का एक्टिंग डेब्यू जल्द

बता दें कि तान्या मित्तल भी रियलिटी शो बिग बॉस से सुर्खियां बटोर चुकी हैं। खबरें हैं कि वह जल्द ही एकता कपूर के नए शो के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं।

Continue Reading

एंटरटेनमेंट

लाइफ सपोर्ट पर UK07 Rider, डिस्चार्ज के कुछ घंटों बाद बिगड़ी हालत; जिंदगी के लिए लड़ रहे अनुराग डोभाल

Published

on

फेमस मोटो-व्लॉगर और ‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल, जिन्हें लोग UK07 Rider के नाम से जानते हैं, इस समय गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ दिनों पहले सुसाइड अटेम्प्ट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने हालत स्थिर बताकर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था, लेकिन अस्पताल से निकलने के कुछ ही घंटों बाद उनकी तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई और उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

एम्बुलेंस में बिगड़ी तबीयत

अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो साझा किया है। वीडियो में अनुराग एम्बुलेंस के अंदर स्ट्रेचर पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगा है। रोहित ने बताया कि 13 मार्च को डॉक्टरों ने अनुराग की हालत स्थिर बताते हुए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। परिवार और दोस्त उन्हें एम्बुलेंस से देहरादून उनके घर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्हें सांस लेने में गंभीर दिक्कत होने लगी। ऐसे में तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है।

सुसाइड अटेम्प्ट के बाद हुआ था गंभीर एक्सीडेंट

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अनुराग ने अपनी कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा दी थी। इस खतरनाक हादसे में उनके दोनों कूल्हों (Hips) की हड्डियां टूट गई थीं। डॉक्टरों के अनुसार इस एक्सीडेंट में उनके फेफड़ों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है और उन्हें निमोनिया भी हो गया है, जिससे संक्रमण का खतरा काफी बढ़ गया है।

पारिवारिक विवाद की भी चर्चा

इस पूरे मामले के पीछे एक गहरा पारिवारिक विवाद भी बताया जा रहा है। हादसे से पहले अनुराग ने अपने एक व्लॉग में माता-पिता और भाई पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उनकी इंटर-कास्ट मैरिज की वजह से परिवार उन्हें लगातार टॉर्चर कर रहा है। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उनके साथ कुछ भी होता है तो इसके लिए उनके परिजन जिम्मेदार होंगे। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद यह वीडियो बाद में हटा दिया गया।

फैंस और सेलेब्स कर रहे दुआ

अनुराग डोभाल, जिन्हें उनके फैंस ‘बाबू भैया’ के नाम से भी बुलाते हैं, उनके इस कठिन समय में कई सेलेब्रिटीज और फैंस उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। अली गोनी, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार और प्रिंस नरूला जैसे सितारों ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआ की है। वहीं उनके लाखों फैंस, जिन्हें ‘ब्रोसेना’ कहा जाता है, लगातार उनके लिए Get Well Soon संदेश भेज रहे हैं। फिलहाल डॉक्टरों के मुताबिक अगले 24 घंटे अनुराग डोभाल के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।

Continue Reading

एंटरटेनमेंट

‘इस घर की हर दीवार…’, सान्या मल्होत्रा ने खरीदा नया आशियाना, तस्वीरें शेयर कर लिखी दिल छू लेने वाली बात

Published

on

फिल्म Dangal से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री Sanya Malhotra ने मुंबई में अपना नया घर खरीदा है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए गृह प्रवेश समारोह की झलकियां साझा की हैं। 34 वर्षीय सान्या ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें वह अपने परिवार के साथ नए घर में पूजा और गृह प्रवेश की रस्में निभाती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री गुलाबी और सफेद साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। एक तस्वीर में वह सिर पर कलश रखकर गृह प्रवेश करती दिखाई दे रही हैं, जबकि एक अन्य तस्वीर में वह अपने नए घर को सजाती नजर आती हैं।

परिवार के साथ साझा किए खास पल

सान्या द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनके परिवार के सदस्य भी नजर आ रहे हैं। सभी के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। कुछ तस्वीरों और वीडियो में उनके घर के बाहर का खूबसूरत नजारा भी दिखाया गया है, जहां इमारतों और हरियाली का सुंदर दृश्य नजर आता है। एक वीडियो में उनकी दादी घर की खिड़की से बाहर झांकती दिखाई देती हैं, जो फैंस को काफी प्यारा लगा।

इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक नोट

तस्वीरों के साथ Sanya Malhotra ने एक भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने कहा, “हर हर महादेव। कई सालों तक सपने देखने, मेहनत करने और सीखने के बाद मैंने अपना घर लिया है। इस घर की हर दीवार मुझे याद दिलाएगी कि सब्र और विश्वास का नतीजा कितना खूबसूरत हो सकता है। मेरे परिवार और दोस्तों का भरोसा मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है। यह सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि मेरे सफर का एक अहम हिस्सा है। मेरे घर में आपका स्वागत है।”

‘दंगल’ से की थी करियर की शुरुआत

सान्या मल्होत्रा ने 2016 में आई फिल्म Dangal से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने पहलवान Babita Kumari Phogat का किरदार निभाया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो सान्या मल्होत्रा को आखिरी बार फिल्म Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ Varun Dhawan, Janhvi Kapoor और Rohit Saraf भी नजर आए थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending