Connect with us

एंटरटेनमेंट

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी: आध्यात्मिक अनुभव और समकालीन प्रेम कहानी का बेहतरीन संगम, कार्तिक और अनन्या की अदाकारी ने जीते दर्शकों के दिल

Published

on

  • फिल्म: तुम मेरी, मैं तुम्हारा
  • कलाकार: कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ
  • निर्देशक: समीर विद्वांस
  • रेटिंग: 3.5

तुम मेरी, मैं तुम्हारा X समीक्षा: समीर विद्वांस की फिल्म ‘तुम मेरी, मैं तुम्हारा’ रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया में छा गई। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब सराहा था। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की केमिस्ट्री बहुत अच्छी लगती है। इसमें नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ भी हैं।


फिल्म की कहानी

‘तुम मेरी, मैं तुम्हारा’ की कहानी रे (कार्तिक आर्यन) और रूमी (अनन्या पांडे) के इर्द-गिर्द घूमती है। रे एक उदार एनआरआई शादी का आयोजक है, जो जिंदगी को हर पल जश्न मानता है। दूसरी ओर, रूमी एक गंभीर लेखिका है। क्रोएशिया की अद्भुत वादियों में उनकी मुलाकात कब दोस्ती से प्यार के रंग में रंग जाती है, ये उन्हें खुद भी पता नहीं चलता। असली संघर्ष तब सामने आता है, जब प्यार की परीक्षा जिंदगी की सच्चाइयों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और एक-दूसरे की अपेक्षाओं से होती है।

कार्तिक का प्रभावी अभिनय, अनन्या की बारीकियों को समझने वाली उपस्थिति

कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म में यह साबित किया है कि वे केवल कॉमेडी में ही नहीं अभिव्यक्त होते, बल्कि गहराई में भावनाओं को महसूस करने की कला भी अच्छी तरह जानते हैं। वहीं, रूमी के किरदार में अनन्या पांडे ने प्रशंसा योग्य ठहराव और परिपक्वता दिखाई है। इसके अलावा, नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ जैसे अनुभवी कलाकार फिल्म के भावनात्मक तत्व को और गहरा बनाते हैं। निर्देशक समीर विद्वांस ने इस बड़े प्रोजेक्ट को भी एक शांत स्वरूप में प्रस्तुत किया है। करण शर्मा की पटकथा छोटे-छोटे दृश्यों में गहरा संदेश पहुंचाने में सफल रहती है। अनिल मेहता की सिनेमैटोग्राफी क्रोएशिया की खूबसूरती को और आकर्षक बना देती है।

मजबूत पहलु और कमजोरियां

इस फिल्म का सबसे बड़ा बल इसका ताजा और सकारात्मक दृष्टिकोण है, जो रिश्तों को एक नए नजरिए से देखने की कोशिश करता है। कहानी में पुरुष पात्र को अपनी गलतियों को स्वीकारते हुए उनसे सीखने और संबंधों के लिए खुद में बदलाव लाने के लिए तैयार दिखाया गया है, जो हिंदी सिनेमा में एक सकारात्मक एवं सराहनीय पहल माना जा सकता है। हालांकि, फिल्म की शुरुआत कुछ धीमी रहती है और पटकथा को अपनी लय बनाने में थोड़ा समय लगता है।


Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एंटरटेनमेंट

Sidhu Moosewala मर्डर केस में बड़ा फैसला, SC ने 2 आरोपियों को दी जमानत

Published

on

सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े मामले में दो आरोपियों पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को जमानत दे दी है। अदालत के आदेश के मुताबिक, दोनों आरोपी मुकदमे की सुनवाई जारी रहने के दौरान हिरासत से रिहा हो सकेंगे। यह आदेश जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दिया।

पवन बिश्नोई पर क्या हैं आरोप?

पवन बिश्नोई पर आरोप है कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से जुड़ा हुआ था और उसने हत्या की साजिश में इस्तेमाल किए गए वाहन की व्यवस्था कर अपराध में लॉजिस्टिक मदद की थी। हालांकि अदालत में उसके वकील ने दलील दी कि उसके खिलाफ मुख्य आरोप सिर्फ इतना है कि उसने उस बोलेरो वाहन की व्यवस्था की थी, जिसका कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल हुआ।

अदालत में क्या हुई बहस?

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि सुरक्षा के लिहाज से आरोपी का जेल में रहना बेहतर हो सकता है। इस पर बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल का लॉरेंस बिश्नोई से कोई संबंध नहीं है और दोनों का सिर्फ उपनाम समान है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी लगभग तीन साल दस महीने से जेल में बंद है और उसके पास से कोई आपत्तिजनक बरामदगी भी नहीं हुई है।

राज्य सरकार ने किया जमानत का विरोध

राज्य सरकार की ओर से जमानत का विरोध करते हुए कहा गया कि हत्या में इस्तेमाल वाहन की व्यवस्था के लिए सह-आरोपियों ने पवन बिश्नोई को करीब 41 कॉल किए थे। सुनवाई के दौरान अदालत ने यह सवाल भी उठाया कि जेल के भीतर से मोबाइल फोन का इस्तेमाल कैसे हो रहा था और मामले की सुनवाई किस चरण में है। सरकार की ओर से बताया गया कि केस फिलहाल साक्ष्य दर्ज करने के चरण में है और कुछ संरक्षित गवाह पहले ही आरोपियों के खिलाफ बयान दे चुके हैं।

जगतार सिंह की ओर से क्या दलील दी गई

सह-आरोपी जगतार सिंह के वकील ने अदालत में कहा कि मूसेवाला के घर के पास लगे कैमरे उसके अपने घर की सुरक्षा के लिए लगाए गए थे। उनका कहना था कि इन कैमरों का इस्तेमाल गायक के घर की रेकी करने के लिए नहीं किया गया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को जमानत दे दी।

मई 2022 में हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या

28 वर्षीय सिद्धू मूसेवाला की मई 2022 में पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय वह अपनी एसयूवी में सफर कर रहे थे। इस हत्या की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी, जिसे लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है।

Continue Reading

एंटरटेनमेंट

Oscars 2026 से पहले हाई अलर्ट! ईरानी ड्रोन हमले की चेतावनी के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

Published

on

अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब अमेरिका के कैलिफोर्निया में भी दिखाई दे रहा है। संभावित ईरानी ड्रोन हमले की चेतावनी के बाद आगामी 98वें अकादमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2026) समारोह की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसे देखते हुए आयोजकों ने कार्यक्रम के लिए सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए हैं।

रेड कार्पेट की तैयारियां शुरू

बुधवार को हॉलीवुड में ऑस्कर समारोह के लिए रेड कार्पेट बिछा दिया गया। इस दौरान कॉमेडियन कॉनन ओ’ब्रायन और मीडिया क्रू समेत कई लोग पहले से ही इस साल के सबसे बड़े सिनेमा इवेंट की तैयारियों में जुटे दिखाई दिए।

FBI ने दी चेतावनी

हॉलीवुड की इस भव्य रात की तैयारियों के बीच सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता भी बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक एफबीआई ने कैलिफोर्निया के कानून प्रवर्तन अधिकारियों को चेतावनी दी है कि ईरान की ओर से अमेरिका के वेस्ट कोस्ट को निशाना बनाकर जवाबी ड्रोन हमले की संभावना हो सकती है। एबीसी न्यूज के अनुसार, एफबीआई ने स्थानीय एजेंसियों को अलर्ट जारी करते हुए संभावित खतरे के प्रति सतर्क रहने को कहा है।

लॉस एंजिल्स पुलिस हाई अलर्ट पर

लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग के अधिकारियों ने भी बताया कि सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ काम कर रही हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की सुरक्षा चूक से बचने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं।

आयोजकों ने दिया सुरक्षा का भरोसा

हाल ही में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में समारोह के प्रोड्यूसर राज कपूर ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी मेहमानों और दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा, “हमारे पास एक बेहतरीन सिक्योरिटी टीम है। हर साल हम देशभर की स्थिति पर नजर रखते हैं। हमें एफबीआई और एलएपीडी का पूरा सहयोग मिल रहा है और यह एक करीबी समन्वय के साथ किया जा रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि आयोजन टीम का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोग खुद को सुरक्षित और संरक्षित महसूस करें।

रेड कार्पेट पर बढ़ाई गई सुरक्षा

रिपोर्ट के अनुसार रेड कार्पेट के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है, हालांकि इसे आम लोगों को दिखाई नहीं देने वाले तरीके से लागू किया गया है। इस मामले में अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

15 मार्च को होगा ऑस्कर समारोह

ऑस्कर 2026 समारोह 15 मार्च को डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। इस बार कार्यक्रम को कॉमेडियन कॉनन ओ’ब्रायन होस्ट करेंगे।वहीं भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी इस समारोह में बतौर प्रेजेंटर शामिल होंगी। उनके अलावा रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे, पॉल मेस्कल और विल अर्नेट भी प्रेजेंटर के रूप में मंच पर नजर आएंगे।

Continue Reading

एंटरटेनमेंट

Bhooth Bangla Teaser Out: हंसी के साथ निकलेगी चीख, सरप्राइज से भरा है अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का टीजर

Published

on

Bhooth Bangla Teaser Release: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। दोनों की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ यह जोड़ी पूरे 14 साल बाद वापसी कर रही है। यही वजह है कि यह फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। हिंदी सिनेमा को कई यादगार कॉमेडी फिल्में देने वाली इस जोड़ी की वापसी से फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म ने उन दर्शकों के बीच भी पुरानी यादें ताजा कर दी हैं, जो प्रियदर्शन-अक्षय की कल्ट कॉमेडी फिल्मों को देखकर बड़े हुए हैं।

रिलीज हुआ फिल्म का टीजर

मेकर्स ने पहले फिल्म का डरावना पोस्टर जारी किया था, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी थी। अब फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ एक कास्ट पोस्टर भी सामने आया है, जिसमें फिल्म की हॉरर-कॉमेडी दुनिया की झलक देखने को मिलती है।

हॉरर और कॉमेडी का मजेदार मेल

टीजर में कॉमेडी, हंसी और मजेदार पंचलाइन्स की भरमार दिखाई देती है। हालांकि फिलहाल हॉरर एलिमेंट्स को ज्यादा उजागर नहीं किया गया है, लेकिन टीजर आने वाले डरावने और मजेदार ड्रामे की झलक जरूर देता है। फिल्म को एक “स्पोक्टैकुलर” हॉरर-कॉमेडी एंटरटेनर के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसमें पुरानी शैली की कॉमेडी के साथ आधुनिक अंदाज भी देखने को मिलेगा।

दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी

फिल्म की एक और खास बात इसकी स्टारकास्ट है। इसमें परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव जैसे अनुभवी कलाकार नजर आएंगे। इन कलाकारों की मौजूदगी फिल्म में वही पुराना कॉमेडी वाला जादू वापस लाने का संकेत देती है। टीजर में उनकी छोटी-सी झलक भी दर्शकों को उन यादगार किरदारों की याद दिला देती है, जिन्हें उन्होंने पहले निभाया था।

संगीत और विजुअल्स ने बढ़ाया रोमांच

टीजर में दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक, दिलचस्प विजुअल्स और प्रियदर्शन-अक्षय की फिल्मों का सिग्नेचर कॉमिक फ्लेवर साफ दिखाई देता है। इससे यह उम्मीद जगी है कि फिल्म पुरानी यादों और नए मनोरंजन का शानदार मिश्रण साबित होगी।

कब रिलीज होगी फिल्म?

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के एक डिवीजन बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर ‘भूत बंगला’ को पेश किया है।फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जबकि इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Continue Reading
Advertisement

Trending