एंटरटेनमेंट
तेरे इश्क में की धूम: ‘तेरे इश्क में’ ने साल 2025 की पांचवी सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म का खिताब जीता, वरुण और सिद्धार्थ की फिल्मों को पछाड़ा।
तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड: धनुष और कृति सेनन की नई फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी खास पहचान बनाई है। यह फिल्म लगातार डबल डिजिट में कमाई कर रही है। यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जो जुनून और प्यार की भावनात्मक यात्रा को दर्शाती है। फिल्म ने भारत में मात्र तीन दिनों में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ धनुष की तीसरी कड़ी है। इससे पहले दोनों ने ‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ में साथ काम किया था। चलिए आपको बताते हैं कि ‘तेरे इश्क में’ ने क्या-क्या रिकॉर्ड बनाए हैं।
‘तेरे इश्क में’ ने इन 3 फिल्मों के रिकॉर्ड को किया मात
रिलीज के पहले सोमवार को ‘तेरे इश्क में’ ने करीब 8.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। sacnilk के अनुसार, फिल्म ने चार दिनों में कुल कमाई 60.25 करोड़ रुपये कर ली है। हालांकि इसकी कमाई में कमी आई है, फिर भी इसने इस साल रिलीज हुई तीन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
- परम सुंदरी- 54.85 करोड़ रुपये
- मेट्रो इन दिनों- 56.3 करोड़ रुपये
- सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी- 57.48 करोड़ रुपये
2025 की टॉप 10 बॉलीवुड रोमांटिक फिल्मों में ‘तेरे इश्क में’ ने हासिल की स्थान
| फिल्म का नाम | कमाई (इंडिया नेट कलेक्शन) |
| सैयारा | 337.69 करोड़ रुपये |
| दे दे प्यार दे 2 | 86.80 करोड़ रुपये |
| एक दीवाने की दीवानियत | 85.78 करोड़ रुपये |
| भूल चूक माफ | 74.81 करोड़ रुपये |
| तेरे इश्क में | 59.16 करोड़ रुपये |
| सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी | 57.48 करोड़ रुपये |
| मेट्रो इन दिनों | 56.3 करोड़ रुपये |
| परम सुंदरी | 54.85 करोड़ रुपये |
| धड़क 2 | 24.24 करोड़ रुपये |
| मेरे हस्बैंड की बीवी | 12.25 करोड़ रुपये |
धनुष ने कृति सेनन के साथ कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा था, शंकर और मुक्ति अब तुम्हारे हैं.. उनकी मासूमियत, उनका प्यार, उनका दर्द, उनकी चाहत, उनका गुस्सा, उनके बेचैन दिल.. यह सब और भी बहुत कुछ।
यह भी पढ़ें- Tere Ishk Mein Box Office Records: ओपनिंग वीकेंड पर ‘तेरे इश्क में’ की जबरदस्त कमाई, इन 28 फिल्मों को पीछे छोड़ा, रिकॉर्ड तोड़ा