Connect with us

एंटरटेनमेंट

धुरंधर की बॉक्स ऑफिस कमाई का 41वां दिन: प्रभास के बाद अल्लू अर्जुन को कड़ी टक्कर देने वाला ‘धुरंधर’, जानें कैसे बॉलीवुड पर भारी पड़ रहा साउथ?

Published

on

Dhurandhar Box Office Collection Day 41: बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म आमिर खान की ‘दंगल’ मानी जाती है, जिसने 2000 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अब, ‘धुरंधर’ ने जवान, पठान और एनीमल को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। रणवीर सिंह की यह फिल्म सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि दक्षिण इंडियन सिनेमा में भी तहलका मचा रही है। प्रभास की हालिया फिल्म ‘ द राजा साब’ जो 400 करोड़ के बजट में बनी थी, उसे ‘धुरंधर’ ने मात दे दी है। इसके बाद, यह अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 द रुल’ को भी पछाड़ने की तैयारी में है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 41 कितना हुआ?

आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर का बजट लगभग 280 करोड़ है। अब तक इसने भारत में 813.6 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, दुनिया भर में इसका कलेक्शन 1262.50 करोड़ तक पहुंच गया है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

अगर यह इसी गति से चलती रही, तो 1300 करोड़ रुपए के आंकड़े तक जल्दी पहुँच सकती है। धुरंधर को रिलीज हुए 41 दिन हो चुके हैं और इसके जादू का असर देश-विदेश के थिएटरों में देखने को मिल रहा है। फिल्म ने 41वें दिन 3 करोड़ रुपए की कमाई की है। आमतौर पर, एक महीने के बाद कोई भी फिल्म फीकी पड़ जाती है, लेकिन ‘धुरंधर’ एक नया इतिहास रच रही है। ये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk द्वारा जारी किए गए हैं।

साउथ सुपरहिट फिल्मों पर भारी पड़ रही धुरंधर

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ एक भारतीय जासूस की कहानी है, जो पाकिस्तान में जाकर आतंकियों को ट्रैक करता है। इसमें अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर. माधवन, और अर्जुन जैसे प्रमुख कलाकार शामिल हैं। ‘धुरंधर’ ने प्रभास की ‘द राजा साब’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसकी लागत लगभग 400 करोड़ है और जिसने एक सप्ताह में 200 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई है। ‘धुरंधर’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1262.50 करोड़ तक पहुँच गया है। वहीं, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 द रुल’ की कमाई 1800 करोड़ से अधिक है। यदि ‘धुरंधर’ इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही, तो यह उसे भी पीछे छोड़ सकती है। बॉलीवुड की फिल्मों का दक्षिण पर इतना भारी पड़ना बहुत कम देखने को मिलता है। ‘धुरंधर’ ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एंटरटेनमेंट

‘सत्ते पे सत्ता’ की मशहूर एक्ट्रेस का निधन, इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर; सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

Published

on

फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेत्री Madhu Malhotra का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस से लेकर कलाकारों तक हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है।

सुभाष घई ने दी श्रद्धांजलि

जानकारी के अनुसार Madhu Malhotra का निधन 13 मार्च को हुआ। उनके निधन पर मशहूर फिल्म निर्माता Subhash Ghai ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। सुभाष घई ने उन्हें एक विनम्र और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व वाली अभिनेत्री बताया। उन्होंने फिल्म के मशहूर गीत Lambi Judai का जिक्र करते हुए कहा कि यह मूल रूप से पाकिस्तान की प्रसिद्ध लोक गायिका Reshma द्वारा गाया गया लोकगीत था। उन्होंने कहा, “मुझे पर्दे पर एक ऐसी नॉर्थ इंडियन अभिनेत्री की जरूरत थी जिसकी आंखों में अलग चमक हो, और यह गीत हमेशा के लिए अमर हो गया। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।”

कई लोकप्रिय फिल्मों में किया काम

Madhu Malhotra ने अपने करियर में कई चर्चित फिल्मों में काम किया। इनमें Satte Pe Satta, Rishtey Kagaz Ke, Karz, Hero, Vishwanath और Qayamat जैसी फिल्में शामिल हैं।

मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

बताया जा रहा है कि अभिनेत्री का निधन 13 मार्च को मुंबई में हुआ। उनका अंतिम संस्कार Oshiwara Crematorium में किया जाएगा। उनकी शवयात्रा शाम 4 बजे उनके आवास से निकलेगी, जबकि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक उनके घर पर श्रद्धांजलि देने के लिए लोग पहुंच सकेंगे।मधु मल्होत्रा के निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में गहरा शोक है। सोशल मीडिया पर भी फैंस और कई सेलेब्रिटीज उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। भले ही वह आज हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन उनकी शानदार अदाकारी और निभाए गए किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

Continue Reading

एंटरटेनमेंट

आर माधवन का फ्रॉड अलर्ट! फर्जी अकाउंट को लेकर एक्टर ने फैंस को दी चेतावनी

Published

on

अभिनेता R. Madhavan ने सोशल मीडिया पर अपने नाम से चल रहे एक फर्जी अकाउंट को लेकर लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति उनका नाम इस्तेमाल कर लोगों से बातचीत कर रहा है, जबकि उसका उनसे या उनकी टीम से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है।

पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

माधवन ने अपने पोस्ट में लिखा, “फ्रॉड अलर्ट… यह व्यक्ति मुझसे या मेरी टीम से बिल्कुल भी जुड़ा नहीं है। यह दावा कर रहा है कि वह मुझे रिप्रेजेंट करता है और सोशल मीडिया पर मेरी ओर से लोगों से बात करता है। यह पूरी तरह फर्जी अकाउंट है, कृपया सावधान रहें।”

लोगों से सतर्क रहने की अपील

उन्होंने आगे साफ किया कि इंस्टाग्राम या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दूसरा अकाउंट नहीं है जो उनकी ओर से लोगों से बातचीत करता हो। उन्होंने फैंस और यूजर्स से अपील की कि ऐसे अकाउंट्स से सावधान रहें और किसी भी तरह के झांसे में न आएं।

आरोपी के खिलाफ होगी कार्रवाई

माधवन ने बताया कि इस मामले में उस व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है, ताकि उसे उसके कृत्य के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सके।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो R. Madhavan आखिरी बार फिल्म Dhruandhar में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने अजय सनयाल का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली। अब वह इसके दूसरे पार्ट Dhruandhar: The Revenge में नजर आएंगे।

Continue Reading

एंटरटेनमेंट

एक्सीडेंट के बाद अनुराग डोभाल की हालत नाजुक, मैनेजर बोले- ‘कंडिशन सीरियस है आप दुआ करें…’

Published

on

यूट्यूबर अनुराग डोभाल की तबीयत एक बार फिर गंभीर हो गई है। कुछ दिन पहले उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की थी और कार दुर्घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में उन्हें आईसीयू में रखा गया था और शुक्रवार को उनके मैनेजर ने बताया था कि वह आईसीयू से बाहर आ चुके हैं और हालत में सुधार है, लेकिन अब उनकी स्थिति फिर से बिगड़ गई है।

फेफड़ों को गंभीर नुकसान, हुआ संक्रमण

अनुराग के मैनेजर रोहित के मुताबिक, सुबह तक उनकी हालत स्थिर थी, लेकिन बाद में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में अनुराग के फेफड़ों को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसके कारण उन्हें संक्रमण हो गया है। रोहित ने कहा कि फेफड़ों के प्रभावित होने की वजह से उन्हें निमोनिया भी हो गया है। फिलहाल डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए हैं और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। परिवार और टीम ने प्रशंसकों से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की है।

पत्नी रितिका के क्रिप्टिक पोस्ट

इस बीच शुक्रवार को अनुराग की पत्नी रितिका ने सोशल मीडिया पर कई क्रिप्टिक पोस्ट साझा किए। उन्होंने लिखा कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर बात सच नहीं होती। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि सोशल मीडिया एक ऐसा मंच है जहां लोग कुछ पोस्ट करते हैं और बाकी लोग उस पर प्रतिक्रिया देते हैं। कुछ दिनों तक किसी मुद्दे पर चर्चा होती है और फिर लोग आगे बढ़ जाते हैं। रितिका ने लिखा कि असली मायने इस बात के हैं कि व्यक्ति वास्तविक जीवन में कैसा है, उसका व्यवहार कैसा है और वह दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करता है। उन्होंने लोगों से दिल साफ रखने, अच्छे काम करने और कर्म पर भरोसा रखने की बात भी कही।

एक्सप्रेसवे पर हुआ था हादसा

जानकारी के अनुसार, 7 मार्च को अनुराग डोभाल ने दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार चलाते समय इंस्टाग्राम लाइव किया था। इस दौरान वह करीब 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे। लाइव के दौरान वह भावुक हो गए और अपने परिवार के खिलाफ बातें करते नजर आए। इसी बीच उनकी कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क पर मौजूद लोगों ने उनकी मदद की और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

परिवार पर लगाए थे आरोप

हादसे से पहले अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता और भाई पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि उनके परिवार ने उनसे सब कुछ छीन लिया है। हालांकि उनके भाई कलाम ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि अनुराग झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने अनुराग से अपने दावों के समर्थन में सबूत पेश करने की बात कही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending