पॉलिटिक्स

बंगाल समाचार: वोट बैंक ठोस, महिलाओं का अस्तित्व खतरे में! हुगली में महिला पत्रकार को हिजाब पहनने और बाल कसने की सलाह पर विवाद; बीजेपी का तेज विरोध

Published

on

बंगाल समाचार: चुनाव के नजदीक पहुंचते ही बंगाल से विभिन्न प्रकार की खबरें आती हैं। कभी हुमायूं कबीर खबरों में होते हैं, तो कभी सुवेंदु अधिकारी, अभिषेक बनर्जी और महुआ मोइत्रा का नाम चर्चा का विषय बन जाता है। कभी-कभी बीजेपी के एक्स हैंडल से जारी पोस्ट भी सुर्खियों में आ जाते हैं, जिनका मुख्य टारगेट अक्सर सीएम ममता बनर्जी होती हैं। इसी बीच एक नई पोस्ट की चर्चा है जिसमें एक महिला पत्रकार को पर्दा करने और बाल बांधने की सलाह दी जा रही है। यह वीडियो हुगली से संबंधित बताया जा रहा है। बीजेपी बंगाल के एक्स हैंडल से इसे पोस्ट कर सरकार की भूमिका पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है। बीजेपी तुष्टिकरण का हवाला देते हुए टीएमसी सरकार को निशाना बना रही है।

हुगली में महिला पत्रकार को पर्दा करने, बाल बांधने की सलाह पर विवाद!

बीजेपी बंगाल के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें एक महिला पत्रकार को बाल बांधने और पर्दा करने की सलाह दी जा रही है।

बंगाल में विपक्ष की भूमिका निभा रही बीजेपी ने इस पूरे मामले में ममता सरकार को निशाने पर लिया है। विपक्ष का कहना है कि “महिला को बाल बांधने और पर्दा करने के लिए कहा जा रहा है। इसका साफ मतलब है कि अगर वह इससे इनकार करती है तो उसे हराम करार दिया जाएगा। यह दृश्य भयावह तरीके से परिचित लगता है। यह घटना हुगली में हुई, जहां एक महिला पत्रकार का कट्टरपंथियों से सामना हुआ, जबकि सरकार चुप रही। आजादी धीरे-धीरे खत्म होती है, एक-एक आदेश और एक-एक चुप्पी के साथ।”

तुष्टिकरण का जिक्र करते हुए बीजेपी ने कहा कि “आज एक पत्रकार को बताया जा रहा है कि उसे कैसे कपड़े पहनने हैं। कल किसी बेटी को बताया जा सकता है कि उसे कैसे जीना है। यह तुष्टीकरण की राजनीति का नतीजा है, जहां वोट बैंक की सुरक्षा की जाती है और महिलाएं असुरक्षित रह जाती हैं। जो समाज अपनी बेटियों के पंख चुपचाप काटने देता है, वह अपने भविष्य को गिरवी रख देता है।” बीजेपी नेता अमित मालवीय और अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस पोस्ट को साझा करते हुए ममता सरकार की आलोचना की है।

बीजेपी के निशाने पर ममता सरकार!

बंगाल की राजनीतिक मैदान में सक्रिय बीजेपी ममता सरकार पर जमकर हमले कर रही है। बीजेपी राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के साथ हो रहे घटनाक्रम पर आवाज उठाते हुए राज्य सरकार को टारगेट बनाती है। इसके अलावा यदि बंगाल के विभिन्न हिस्सों में कहीं हंगामा खड़ा होता है और कानून व्यवस्था में कोई समस्या आती है, तब भी बीजेपी ममता बनर्जी पर हमलावार होती है। केंद्र और बंगाल की विपक्षी पार्टी चुनाव 2026 के लिए पूरी तैयारी कर रही हैं और उसका उद्देश्य विजय प्राप्त करना है। अब देखना यह होगा कि टीएमसी अपने प्रतिद्वंद्वी का सामना कैसे करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version