Health
सदगुरु: 68 साल की उम्र में युवा बने रहने के लिए सर्दियों में दिन में यह जूस पिएं, कैंसर और डिप्रेशन से मिलेगी राहत।
सदगुरु: सदगुरु की विश्वभर में पहचान एक आध्यात्मिक शिक्षक और प्रेरणादायक मार्गदर्शक के रूप में होती है। जिस प्रकार वह तर्कों के साथ अपनी बात रखता हैं, वह मन को शांति प्रदान करता है। सदगुरु 68 वर्ष की आयु में भी काफी फिट और स्वस्थ हैं। सदगुरु नियमित रूप से योग करते हैं, जिसके कारण उनकी फिटनेस बनी रहती है। इतनी उम्र में भी वह थकावट के बिना काम कर रहे हैं। इसका एक मुख्य कारण उनके जीवनशैली को भी माना जाता है। सदगुरु अक्सर पौष्टिक सब्जियों के फायदे बताते हैं और इसी क्रम में उन्होंने पेठे के जूस के बारे में भी चर्चा की है। उनका कहना है कि यदि रोज पेठे का जूस पिया जाए तो कैंसर के सेल को उलटने में सहायता मिल सकती है। इसके अलावा, यह दिमाग को शांति देकर अवसाद जैसी समस्याओं से दूर रखता है।
सदगुरु ने बताए पेठे के जूस के अद्भुत लाभ
पेठे को आमतौर पर मिठाई के रूप में खाया जाता है। लेकिन यदि इसके जूस का सेवन किया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
देखें वीडियो
पेठे में आयरन, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन B1, B3, C, E, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर के साथ-साथ कैल्शियम और फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसलिए, सदगुरु का कहना है कि पेठे के जूस के नियमित सेवन से कैंसर के सेल में कमी आती है। इसके अलावा, यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। पेठे का जूस डायबिटीज, हृदय के रोगों और पाचन की समस्याओं में लाभकारी होता है। यह शरीर को डिटॉक्स करके बीमारियों से बचावा भी कर सकता है।
देखें वीडियो
पेठे का जूस बनाने की विधि
पेठे को कई जगह सफेद कद्दू के नाम से जाना जाता है। आप इसे बेहद आसान तरीके से घर पर बना सकते हैं। इसके लिए पेठे को छोटे टुकड़ों में काटें। इसके बाद मिक्सर में इसे अच्छी तरह से पीस लें। पीसने के बाद इसमें स्वाद अनुसार नमक और नींबू का रस मिलाएं। हर सुबह नाश्ते से पहले इसका सेवन कर सकते हैं। ठंड के मौसम में इसकी उपयोगिता अधिक होती है।
अस्वीकृति: यह लेख और इसमें दिए गए चिकित्सा संबंधी सुझाव केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। यह किसी भी तरह से चिकित्सकीय सलाह का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव रूप में लिया जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से परामर्श लें।