पॉलिटिक्स

हुमायूं कबीर ने उठाया भ्रष्टाचार का पर्दाफाश! मालदा बाढ़ राहत कोष के बाद ममता सरकार पर नई अनियमितताओं के आरोप, बीजेपी ने किया जोरदार विरोध।

Published

on

हुमायूं कबीर: टीएमसी से निष्कासित होने के बाद बागी विधायक हुमायून कबीर बंगाल में भ्रष्टाचार के मुद्दे का पर्दाफाश कर रहे हैं। ममता बनर्जी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बागी विधायक ने स्वास्थ्य साथी योजना में व्यापक धोखाधड़ी का जिक्र किया है। इससे पहले मालदा बाढ़ राहत फंड में हुए घोटाले के कारण ममता सरकार पहले से ही मुश्किल में थी, और हुमायूं कबीर का यह नया आरोप एक और बड़ा झटका है। विपक्ष की भूमिका निभा रही बीजेपी इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह से हमलावर हो चुकी है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने हुमायूं कबीर के आरोपों की पुष्टि करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी ने ममता सरकार को भ्रष्टाचार का मुख्य आरोपी ठहराया है।

बंगाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए विधायक हुमायून कबीर

एक पॉडकास्ट में बागी विधायक हुमायूं कबीर ने बंगाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। हुमायूं कबीर ने स्वास्थ्य साथी योजना में सरकारी स्तर पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का उल्लेख करते हुए कहा कि 5000 रुपए के अस्पताल बिल को बढ़ाकर 50000 रुपए करने, स्वास्थ्य भवन के अंतर्गत फर्जी बिल भेजने और हर बिल पर 10000 रुपए की कटौती करने का आरोप लगाया है। इस विषय पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है और ममता बनर्जी की सरकार मुश्किलों में है। मुर्शिदाबाद में बाबरी जैसी नई मस्जिद का नींव रखने के बाद हुमायूं कबीर ने सीएम ममता बनर्जी पर लगातार निशाना साधा है। इसी संदर्भ में उन्होंने स्वास्थ्य साथी योजना में घोटाले का आरोप भी लगाया है।

घोटालों के आरोपों पर ममता सरकार के खिलाफ हमलावर बनी बीजेपी

बंगाल में विपक्ष की भूमिका निभा रही बीजेपी हुमायूं कबीर के आरोपों को लेकर ममता सरकार पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख ने मौके का लाभ उठाते हुए स्वास्थ्य साथी योजना घोटाले के साथ मालदा बाढ़ राहत फंड घोटाले का भी हवाला दिया है। हुमायूं कबीर के पॉडकास्ट को साझा करते हुए अमित मालवीय ने ममता बनर्जी की सरकार पर आरोप लगाया है कि वह बंगालियों के खून-पसीने से अपना साम्राज्य बढ़ा रही है। बीजेपी नेता ने कहा कि जैसे-जैसे बंगाल में चुनाव नजदीक आ रहे हैं, टीएमसी के भ्रष्ट नेता डूबते जहाज से कूद रहे हैं। उन्हें एहसास है कि सच्चाई सामने आ चुकी है और इस बार बंगाल की जनता ठोस जवाब देने के लिए तैयार है। इन सभी राजनीतिक घटनाक्रमों ने सीएम ममता बनर्जी की चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version