पॉलिटिक्स

अनुराग धाँडा: ‘इससे पहले कभी नहीं थी इतनी भ्रष्ट सरकार..,’ गोवा में राजनीतिक हलचल के बीच पूर्व मंत्री का आरोप चर्चा का विषय; आप नेता ने भी उठाए प्रश्न

Published

on

अनुराग धांडा: गोवा में राजनीतिक हलचल का सिलसिला जारी है। नाइट क्लब में आग लगने की घटना के बाद सरकार की भूमिका पर कई सवाल खड़े हुए हैं। लुथरा बंधुओं की गिरफ्तारी भी चर्चा का केंद्र बनी और विपक्ष गोवा सरकार पर जमकर हमला करते हुए नजर आया। इन सभी राजनीतिक गतिविधियों के बीच गोवा के पूर्व मंत्री दिलीप पारुलेकर का एक बयान तेजी से चर्चा का विषय बन रहा है। आप नेता अनुराग धांडा ने भी दिलीप पारुलेकर के बयान का हवाला देते हुए सीएम प्रमोद सावंत की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। अनुराग धांडा ने गोवा में राजनीतिक हलचल के बीच सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व मंत्री के साथ आप नेता के आरोपों पर भी खूब चर्चा हो रही है।

आप नेता Anurag Dhanda का गोवा सरकार पर तीखा हमला

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग धांडा ने गोवा सरकार पर तीखा हमला करते हुए भ्रष्टाचार से जुड़ा मुद्दा उठाया है।

आप नेता के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक समाचार बहस का क्लिप साझा किया गया है। इस क्लिप में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दिलीप पारुलेकर को सुन सकते हैं। पूर्व मंत्री को उद्धृत करते हुए पोस्ट में अनुराग धांडा लिखते हैं कि “गोवा में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी ही सरकार में गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। एक नेता ने कहा कि उन्होंने ऐसी भ्रष्ट सरकार पहले कभी नहीं देखी। इससे पहले दो मंत्री भी इसी आरोप पर बोल चुके हैं। गोवा की जनता स्वच्छ और ईमानदार सरकार की मांग कर रही है।”

राजनीतिक हलचल के बीच पूर्व मंत्री का बयान बना मुद्दा

राजधानी पणजी से लगभग 25 किमी दूर अरपोरा में स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में आग लगने की घटना के बाद गोवा में राजनीतिक हलचल का माहौल बना हुआ है। विपक्ष इस मुद्दे पर गोवा की सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। इसी दौरान दिवंगत नेता और राज्य के पूर्व सीएम मनोहर परिकर की सरकार में मंत्री रहे दिलीप पारुलेकर ने सनसनीखेज बयान दिया है। वरिष्ठ बीजेपी नेता ने अपनी ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार का जिक्र किया है। उनका कहना है कि गोवा में वसूली की जा रही है और प्रशासन पर हावी है। दिलीप पारुलेकर का यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है और अनुराग धांडा समेत कई अन्य नेताओं ने इसे लेकर सीएम प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version