पॉलिटिक्स
अनुराग धांडा: ‘नर्सिंग की छात्राएँ तीन दिन से ठंड में…’ आप नेता ने हरियाणा सरकार पर उठाए गंभीर सवाल; पूरी जानकारी यहाँ जानें।
अनुराग ढांडा: हरियाणा के खुशी नर्सिंग कॉलेज की नर्सिंग छात्राएं पिछले 3 दिनों से ठंड में टेंट के नीचे बैठी हैं। छात्रों का कहना है कि वे अनियमितताओं, सुरक्षा की कमी और मानसिक-यौन उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन कर रही हैं। छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज के संचालक नशे में धुत होकर रात के समय हॉस्टल में आते हैं और अनुचित व्यवहार करते हैं। इसी विषय पर आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और हरियाणा सरकार को आलोचना का निशाना बनाया है।
आप नेता अनुराग ढांडा की प्रतिक्रिया
आप नेता अनुराग ढांडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि “हिसार में नर्सिंग की छात्राएँ पिछले 3 दिनों से ठंड में टेंट के नीचे बैठी हैं। छात्राओं के अनुसार कॉलेज का संचालक नशे में हॉस्टल में घुसकर अनुचित हरकतें करता है, और वहीं काम कर रहे कर्मचारी बाथरूम में झांकते हैं, क्योंकि वहाँ दरवाज़े ठीक से नहीं लगे हुए हैं।
लेकिन हरियाणा में कौरवों की सरकार और धृतराष्ट्र बने मुख्यमंत्री नायब सिंह आँखें मूंदे बैठे हैं। यही है “बेटी बचाओ” का असली चित्रण।”
मामला क्या है?
जानकारी के अनुसार, छात्राओं का कहना है कि कॉलेज संचालक नशे में रात के समय हॉस्टल में पहुंचते हैं और अनुचित व्यवहार करते हैं। वहीं, कर्मचारी बाथरूम में झांकते हैं क्योंकि कई बाथरूम में न तो ठीक दरवाज़े हैं और न ही कुंडी। इससे छात्राओं की सुरक्षा और गोपनीयता खतरे में है। इसी को लेकर छात्राएं पिछले 3 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रही हैं और कार्रवाई की मांग कर रही हैं। इसके अलावा, उनका कहना है कि उनकी आवाज़ दबाई जा रही है।