एंटरटेनमेंट
आर्यन खान: शाहरुख के बेटे ने अवॉर्ड जीतने पर नेपो बच्चों को किया बेनकाब! देसी अंदाज में यूजर ने मशहूर डायरेक्टर से भूमिका की मांग की
आर्यन खान: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे ने एक बार फिर मीडिया के सामने ऐसा कुछ कहा है, जिसने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं। वे अपने पिता के अंदाज में स्टेज पर अपनी पहली वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। यहाँ पर अदाकारा ने जिस देसी अंदाज में बात की और जो उनका स्टाइल था, वह बिलकुल पिता शाहरुख खान की नकल था। उन्होंने अपनी पहली निर्देशित सीरीज का अवॉर्ड अपनी मां के नाम किया। ‘एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर इवेंट’ में आर्यन खान ने सभी का ध्यान खींचा। आर्यन के इस अंदाज को देखकर एक यूजर ने तो डायरेक्टर आदित्य धर से अपनी फिल्म में लेने की बात कही है। इसके साथ ही स्टार किड्स में सबसे अच्छे का खिताब भी दिया है।
आर्यन खान ने अपने पहले अवॉर्ड के दौरान कही दिल छू लेने वाली बातें
आपको बता दें, शुक्रवार की रात को ‘एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर इवेंट’ में आर्यन खान को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है। अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर आते ही आर्यन खान ने हिंदी में कहा, “यह मेरा पहला अवॉर्ड है और मुझे उम्मीद है कि मुझे और भी बहुत सारे अवॉर्ड मिलेंगे क्योंकि मेरे डैड की तरह मुझे भी अवॉर्ड बहुत पसंद हैं, लेकिन यह अवॉर्ड उनके लिए नहीं है।
यह अवॉर्ड मेरी मां के लिए है क्योंकि वो मुझसे हमेशा कहती हैं कि जल्दी सोना, लोगों का मजाक नहीं उड़ाना और गाली-गलौच नहीं करना। आज इन्हीं बातों के लिए मुझे यह अवॉर्ड मिला है। मेरी मां को दुनिया की सबसे खुश महिला बनाने के लिए धन्यवाद और मुझे पता है कि आज घर जाकर मुझे थोड़ी कम डांट पड़ेगी।”
आर्यन खान की तारीफ कर रहे यूजर्स
आर्यन खान की इस स्पीच का वीडियो POSITIVE FAN नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, ‘क्या शानदार भाषण था! वाकई “देसी मुंडा” है! अन्य नेपो किड्स से अलग, हिंदी में बोल रहा है।’ आर्यन के इस अंदाज को देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘आदित्य धर की नई फिल्म में आर्यन खान को ले लो, सिर्फ इसकी घोषणा से ही 2000 करोड़ की एडवांस बुकिंग कर लो तो आर्यन खान एसआरके का बेटा नहीं और धर यामी गौतम का पति नहीं।’ दूसरे यूजर ने कहा, इसकी हिंदी बांद्रा वालों जैसी नहीं है। वहीं, कई लोग कह रहे हैं कि, यह अपने पिता की नकल है।