पॉलिटिक्स
कंगना रनौत ने राहुल गांधी को क्या सलाह दी? किस मुद्दे पर महिला सांसद ने कांग्रेस नेता को लिया निशाने?
कंगना रनौत: सांसद के अंदर से उठी एक आवाज आज देशव्यापी चर्चा का केंद्र बन गई है। राहुल गांधी की एक टिप्पणी पर एनडीए के सभी सांसद एकजुट होकर नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। कंगना रनौत का नाम भी उसी सूची में शामिल है। बीजेपी की महिला सांसद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें बीजेपी जॉइन करने की सलाह दी है। कंगना रनौत ने देश में आने वाले विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों से राहुल गांधी को मिलने की अनुमति न मिलने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मंडी सांसद ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि देश के लिए राहुल गांधी की भावनाएं बहुत ही संदिग्ध हैं।
राहुल गांधी को सांसद कंगना रनौत की यह सलाह
बेझिझक अपने विचार व्यक्त करने वाली मंडी सांसद ने एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाया है।
कंगना रनौत ने नेता प्रतिपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, “ये सरकार के निर्णय हैं। अटल जी पर हमें गर्व है। वे एक देशभक्त थे। लेकिन राहुल गांधी की देश के प्रति भावनाएं बहुत संदिग्ध हैं। अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र, या देश में दंगे भड़काने की बातें हों या ‘टुकड़े-टुकड़े’ की योजना, यह सब थोड़ा संदिग्ध है। लेकिन अगर राहुल गांधी अपनी तुलना अटल जी से कर रहे हैं, तो मेरे पास उनके लिए केवल एक सलाह है। बीजेपी में शामिल हों। भगवान ने आपको जीवन दिया है और आप भी अटल जी बन सकते हैं।” नेता प्रतिपक्ष पर कंगना का यह जवाब मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है।
नेता प्रतिपक्ष के आरोप पर छिड़ी सियासी बहस
सियासी हलकों में राहुल गांधी का एक बयान बड़ा विवाद पैदा कर रहा है। रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे के दौरान विदेशी डेलिगेशन नई दिल्ली पहुंचा है। परंपरा के अनुसार, विदेशी डेलिगेशन की मुलाकात राहुल गांधी से होनी चाहिए थी। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका, जिसे लेकर नेता प्रतिपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है, “हम भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन सरकार नहीं चाहती कि हम विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से मिलें। प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्रालय अब आतंकित महसूस कर रहे हैं, इसलिए ऐसा नहीं किया जा रहा।” राहुल गांधी के इस बयान पर सियासी बहस छिड़ गई है और बीजेपी और कांग्रेस के सांसदों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।