एंटरटेनमेंट
करीना कपूर कब प्रियंका चोपड़ा के को-स्टार संग उड़ाएंगी गर्दा? ‘दायरा’ को लेकर आया लेटेस्ट अपडेट
करीना कपूर: करीना कपूर जल्द ही प्रियंका चोपड़ा के वाराणसी के स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी। हम उनकी आगामी फिल्म ‘दायरा’ के बारे में बात कर रहे हैं, जिसका लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। इस जानकारी को तारण आदर्श ने साझा किया है, जिसमें कुंभा यानी पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना कपूर की ‘दायरा’ की शूटिंग तथा रिलीज के बारे में जानकारी दी गई है। आइए देखते हैं यह लेटेस्ट अपडेट जो फैंस के लिए काफी खास है, क्योंकि सभी इसे लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। मेघना गुलजार की इस फिल्म से संबंधित लगातार नए अपडेट आ रहे हैं।
क्या है करीना की ‘दायरा’ को लेकर अपडेट?
फिल्म आलोचक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘दायरा’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ‘राजी’ और ‘तलवार’ जैसी सराही गई फिल्मों के बाद, जंगली पिक्चर्स और निर्देशक मेघना गुलजार का तीसरा सहयोग पूरी तरह से तैयार है। पोस्ट प्रोडक्शन का काम प्रारम्भ हो चुका है। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी। फैंस के लिए यह खबर निश्चित तौर पर बहुत विशेष है, क्योंकि 2026 की आने वाली फिल्मों में करीना कपूर की ‘दायरा’ भी शामिल है।
दायरा और करीना कपूर को लेकर फैंस की उत्सुकता
जानकारी दी जाती है कि ‘दायरा’ एक रोमांचक और गहन क्राइम ड्रामा है, जिसे जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। इसमें करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में होंगे। अभिनेता बहुत जल्द प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू के साथ एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में दिखेंगे। कुंभा के रूप में उनकी छवि की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं, लेकिन दायरा को लेकर जो नई जानकारी आई है, वह फैंस के लिए रोमांचक है।
संभावना है कि 2026 में इस फिल्म की लगातार चर्चा होती रहेगी।