एंटरटेनमेंट
कांतारा प्रसिद्ध ऋषभ शेट्टी ने ‘द राजा साब’ की कामयाबी पर की बात, कहा- सुपरहिट के लिए बहोत सारी बधाई!
रोजा साब: सुपरस्टार प्रभास की नई फ़िल्म ‘रोजा साब’ आज 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। यह एक हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म है। फ़िल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, बोमन ईरानी, निधि अग्रवाल, रिद्धी कुमार और ज़रीना वहाब भी दिखाई देंगे। ऐसा अनुमान है कि यह मूवी पहले दिन बेहतरीन कलेक्शन करेगी। इसी बीच, कांतारा के अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने फ़िल्म की प्रशंसा की है और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। आइए जानते हैं उनके कुछ शब्द।
ऋषभ शेट्टी ने ‘रोजा साब’ टीम को दी शुभकामनाएं
फ़िल्म ‘रोजा साब’ के लॉन्च होने पर ऋषभ शेट्टी ने फ़िल्म की टीम को एक्स पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, हमारे प्रिय प्रभास सर, निर्देशक मारुति, म्यूजिक थामन, @peoplemediafcy और संपूर्ण ‘रोजा साब’ टीम को एक शानदार सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
Wishing our darling #Prabhas Sir, @DirectorMaruthi, @MusicThaman, @peoplemediafcy and the entire #TheRajaSaab team a massive blockbuster hit! pic.twitter.com/8ZtU7hcIIW
— Rishab Shetty (@shetty_rishab) January 9, 2026
जानें ‘रोजा साब’ का कलेक्शन
फ़िल्म ‘रोजा साब’ आज सिनेमा हॉल में रिलीज़ हुई है। इस फ़िल्म को टिकट खिड़की पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। Sacnilk की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, फ़िल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन लगभग 8.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 8.26 करोड़ रुपये रहा है। हालाँकि, इन आंकड़ों में शाम तक परिवर्तन हो सकता है।
ऋषभ शेट्टी ‘कांतारा’ के बारें में चर्चा में थे
अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फ़िल्म ‘कांतारा चैप्टर’ 2025 की सफल फ़िल्मों में से एक मानी जाती है। इस फ़िल्म में एक्टिंग और निर्देशन दोनों का जिम्मा उन्होंने खुद संभाला है। कांतारा ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। यह फ़िल्म एक दैव पूजन, कंबाला संस्कृति और दक्षिण भारतीय लोककथाओं से एक प्रेरणादायक पौराणिक कथा प्रस्तुत करती है। यह फ़िल्म 2022 की फ़िल्म का प्रीक्वल है।