एंटरटेनमेंट

कांत की बॉक्स ऑफिस कमाई का 7वां दिन: दुलकर सलमान को फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ से क्या चुनौति मिलेगी? जानें एक हफ्ते में कैसी रही कमाई!

Published

on

Kaantha Box Office Collection Day 7: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता दुलकर सलमान की फिल्म ‘कांथा’ को रिलीज होने के बाद अब एक सप्ताह हो चुका है। हालाँकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट के लिए संघर्ष कर रही है। पहले इसका मुकाबला अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ से था, लेकिन अब इसे फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ से चुनौती मिल गई है। ऐसे में ‘कांथा’ के कलेक्शन पर इसका प्रभाव वीकेंड में देखने को मिल सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि ‘कांथा’ ने पहले सात दिनों में कितनी कमाई की है?

Kaantha Box Office Collection Day 7 कितना हुआ?

दुलकर सलमान की फिल्म ‘कांथा’ का बजट लगभग 40 करोड़ के करीब है। यह फिल्म एक हिरो की जीवन के स्टारडम, अहंकार और अपराध में फंसे पहलुओं को दर्शाती है।

दुलकर सलमान एक प्रतिष्ठित तमिल अभिनेता हैं, यही कारण है कि ऑडियंस को इस फिल्म से बहुत उम्मीदें थीं। लेकिन ‘कांथा’ का कलेक्शन भारत में अभी तक सिर्फ 20.65 करोड़ रुपए ही रहा है, जो इसके बजट का केवल आधा है। 14 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 4.35 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन उसके बाद कलेक्शन में गिरावट आई और सातवें दिन ये केवल 1.40 करोड़ रहा है। कुछ दर्शक इसे फ्लॉप मान रहे हैं।

फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ फिल्म ‘कांथा‘ और ‘दे दे प्यार दे 2’ के लिए बन सकती है चुनौती

फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर को प्रदर्शित हुई है। ऐसे में यह रियल स्टोरी आधारित फिल्म सीधे अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ और दुलकर सलमान की ‘कांथा’ के समकक्ष आएगी। यह इन दोनों मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर प्रभाव डाल सकती है। अगर ऐसा होता है तो ‘कांथा’ के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है, क्योंकि यह पहले से ही कम प्रदर्शन के कारण कठिनाइयों का सामना कर रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk द्वारा जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version