एंटरटेनमेंट

किस-किसको प्यार करूँ 2: दर्शकों ने मस्ती 4 जैसी वयस्क कॉमेडी को किया नकार! कपिल शर्मा की क्लीन और मजेदार फिल्म का ट्रेलर बना नया मुकाम

Published

on

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: हाल ही में 21 नवंबर को मस्ती की फ्रेंचाइजी की ग्रैड मस्ती 4 फिल्म रिलीज की गई। यह एक वयस्क कॉमेडी फिल्म है, जिसे बॉक्स ऑफिस पर बुरा रिस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म पहले हफ्ते में 15 करोड़ भी नहीं कमा सकी। मूवी की इस स्थिति को इसकी डबल मीनिंग कॉमेडी का परिणाम माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कपिल शर्मा की ‘किस-किसको प्यार करूं 2’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। तीन पत्नियों और धर्म के बीच उलझे कपिल शर्मा की यह फिल्म 12 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के ट्रेलर को सभी प्लेटफार्मों पर सबसे ज्यादा बार देखा गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि दर्शक अब वयस्क नहीं, बल्कि साफ-सुथरी कॉमेडी वाली मूवीज को पसंद कर रहे हैं।

कपिल शर्मा के Kis Kisko Pyaar Karoon 2 की साफ-सुथरी कॉमेडी ‘मस्ती 4 ‘पर भारी पड़ रही है

मनोरंजन उद्योग के प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म ‘किस-किसको प्यार करूं 2’ से जुड़ी एक खास जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है।

उन्होंने लिखा, “कपिल शर्मा: ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के ट्रेलर को रिकॉर्ड व्यू मिले – 12 दिसंबर 2025 रिलीज़… किस किसको प्यार करूँ 2 के ट्रेलर को सभी प्लेटफार्मों पर शानदार प्रतिक्रिया मिली है। पहले भाग की ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग के साथ, KKPK2 भी लोगों का ध्यान खींच रहा है क्योंकि कपिल शर्मा एक पारिवारिक कॉमेडी के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। कपिल शर्मा की मुख्य भूमिका वाली KKPK2 में हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान के साथ मनजोत सिंह भी अहम भूमिका में हैं।” इस फिल्म को लेकर चर्चा का माहौल है। 26 नवंबर को कपिल शर्मा की दूसरी फिल्म का जब ट्रेलर आया तो दर्शक उनकी कॉमेडी और एक्टिंग की प्रशंसा करने लगे। वहीं हाल ही में आई वयस्क कॉमेडी वाली फिल्म ‘मस्ती 4’ को दर्शकों ने नकार दिया।

किस किसको प्यार करुं 2′ की कहानी क्या है?

अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ रुपये है। फिल्म की कहानी में, कपिल शर्मा तीन अलग-अलग धर्मों की पत्नियों और चौथी गर्लफ्रेंड के चक्कर में फंसते हुए नजर आएंगे। यह एक पूर्ण पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है। इसके ट्रेलर को देखकर दर्शकों को काफी हंसी आ रही है। कपिल शर्मा हमेशा की तरह असल कॉमेडी कर रहे हैं। यही कारण है कि, ‘किस-किसको प्यार करुं 2’ की 12 दिसंबर को रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह मूवी साल 2015 में आई ‘किस-किसको प्यार करुं’ का दूसरा भाग है। यही वजह है कि, फैंस और निर्माताओं को इस फिल्म से उम्मीदें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version