एंटरटेनमेंट
क्या ओरी की वजह से हुआ वीर पहाड़िया और तारा सुतरिया का ब्रेकअप? वायरल वीडियो से मिला हिंट
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों एक नया सवाल गूंज रहा है- क्या ओरी की वजह से वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया का ब्रेकअप हुआ? सोशल मीडिया से लेकर गॉसिप पोर्टल्स तक, हर जगह इसी चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन कयासों की कहानी दिलचस्प होती जा रही है। सबसे पहले बात करते हैं तारा सुतारिया की। तारा लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं।
ओरी कैसे बने वीर और तारा के रिश्ते में कांटा?
पहले आदर जैन के साथ उनका रिश्ता चर्चा में था और फिर अचानक उनका नाम वीर पहाड़िया के साथ जोड़ा जाने लगा। दोनों को कई इवेंट्स और पार्टियों में साथ देखा गया, जिससे फैंस को लगा कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है। फिर अचानक इनके ब्रेकअप की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया। अभी फैंस ये जानने की कोशिश कर ही रहे थे कि इनके बीच क्या गलत हुआ? इतने में वीर और ओरी का एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में ओरी और वीर के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर अब लोग ओरी को तारा और वीर के ब्रेकअप का कारण बता रहे हैं।
क्या है वायरल वीडियो में?
वीडियो में वीर किसी की मांग भरते हुए नजर आ रहे हैं। अब जिसकी मांग वीर पहाड़िया ने भरी है, वो कोई और नहीं, बल्कि सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी हैं। ओरी ने खुद ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वीर मंदिर के बाहर खुद को टिका लगा रहे थे, तभी ओरी उन्हें भी टिका लगाने को कहते हैं। इसी बीच ओरी को छींक आती है, और गलती से उनकी मांग भर जाती है। इतना ही नहीं ओरी बाद में वीर के पांव तक छूते हैं। हंसी मजाक में बनाए गए इस वीडियो को शेयर करते हुए ओरी ने लिखा, ‘ओरी इंडिया में तलाक का नंबर 1 कारण है।’
दोस्त नहीं दुल्हन बने ओरी
अब उनका ये कैप्शन देखकर फैंस भी मजे ले रहे हैं। ओरी ने खुद को वीर पहाड़िया का दोस्त नहीं बल्कि दुल्हन बताया है। हालांकि, वीडियो के आखिर ने वीर ने मजाक में ओरी को मारा भी है। अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स और सेलिब्रिटीज भी जमकर कमैंट्स कर रहे हैं।