Health
गहन मासिक धर्म रक्तस्राव: अधिक ब्लीडिंग का कैसे करें पता? डॉक्टर से जानें उपाय और कारण
अत्यधिक मासिक धर्म रक्तस्राव: कुछ लोग पीरियड के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव को सामान्य मानते हैं। कई महिलाओं को ये नहीं पता चलता कि उनकी माहवारी सही से नहीं चल रही है, जिससे भविष्य में उन्हें गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी समस्या से बचने के लिए महिला स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर प्रिया जानकारी साझा कर रही हैं।
अत्यधिक मासिक धर्म रक्तस्राव क्या है?
महिला डॉक्टर के अनुसार, हर 25 से 35 दिन के अंतराल में पीरियड्स होने चाहिए। जब यह चक्र गड़बड़ाता है और रक्तस्राव अधिक हो जाता है।
वीडियो देखें
कई बार महिलाएं समझ नहीं पाती हैं कि उनका रक्तस्राव अधिक है या कम। आमतौर पर 60 मिलीलीटर रक्त का निकलना सामान्य माना जाता है। अगर एक बार में 80 मिलीलीटर से अधिक रक्त निकलता है, तो यह सामान्य नहीं है। इसके अलावा, कुछ महिलाओं को खड़े होने पर तुरंत रक्तस्राव बढ़ जाता है, और इस दौरान थक्के भी बनते हैं। अगर 2 से 3 घंटे में सैनिटरी पैड बदलना पड़ रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। क्योंकि इससे उनकी स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। माहवारी की तिथि में बदलाव भी इस समस्या का संकेत हो सकता है।
अत्यधिक रक्तस्राव का उपचार
डॉक्टर का कहना है कि, अत्यधिक रक्तस्राव के कई कारण हो सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पीरियड्स का ज्यादा होना थायरॉयड से भी जुड़ा हो सकता है। हार्मोनल असंतुलन, बच्चेदानी में गांठ, पॉलीप्स और एनीमिया भी इसके कारण हो सकते हैं। जब किसी महिला को गंभीर रक्तस्राव की समस्या होती है, तो डॉक्टर रक्त परीक्षण के साथ पेल्विक जांच, अल्ट्रासाउंड, एंडोमेट्रियल बायोप्सी और हिस्टोस्कोपी के साथ एमआरआई भी करवा सकते हैं। अगर आपको कमजोरी, चक्कर और आयरन की कमी का अनुभव हो रहा है, तो महिला डॉक्टर से संपर्क करें।
अस्वीकृति: यह लेख और इसमें दिए गए चिकित्सीय सुझाव केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। यह किसी योग्य चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए उपायों और दावों को केवल सुझाव के रूप में देखा जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी इनकी पुष्टि या खंडन नहीं करता है। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।