एंटरटेनमेंट
‘घर कब आओगे’ गाने को लेकर बवाल, वरुण धवन के पक्ष में बोलीं बॉर्डर 2 की निर्माता
बॉर्डर 2: फिल्म बॉर्डर 2 का नया गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज होते ही अभिनेता वरुण धवन आलोचनाओं का शिकार बन गए हैं। गाने में उनके एक्सप्रेशन को लेकर दर्शकों ने मजाक उड़ाया और कटु टिप्पणियाँ कीं। कुछ ने इस पर मीम्स भी बनाए। इस बीच फिल्म की प्रोड्यूसर निधि दत्ता वरुण धवन के समर्थन में खुलकर आई हैं।
सभी एंटी नेशनल्स को बधाई
जो एक अभिनेता को गिराने के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं जो इस देश का पीवीसी निभा रहा है।
यह आपकी फिल्म इंडिया है! आशा है कि दर्शक इन लोगों को पहचानें और शर्मिंदगी का सामना कराएं। https://t.co/PSSfjDZARZ— Nidhi Dutta (@RealNidhiDutta) 8 जनवरी, 2026
पेड स्मियर कैंपेन का आरोप
इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर CineHub नामक अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें कहा गया कि वरुण धवन के खिलाफ एक सुनियोजित पेड स्मियर कैंपेन चलाया जा रहा है। पोस्ट में यह भी लिखा गया कि कुछ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स जानबूझकर बॉडी-शेमिंग और एक्सप्रेशन को निशाना बनाकर अभिनेता की छवि को खराब कर रहे हैं।
निधि दत्ता का कड़ा जवाब
इस वायरल पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए Border 2 की प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने ट्वीट किया कि जो लोग एक बहादुर सैनिक का किरदार निभा रहे अभिनेता को गिराने की कोशिश कर रहे हैं, वे एंटी-नेशनल हैं। निधि ने यह भी कहा कि Border 2 भारत के लोगों की फिल्म है और दर्शकों को ऐसे लोगों पर ध्यान देना चाहिए।
सोशल मीडिया पर बहस
निधि दत्ता के बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई। कुछ यूजर्स ने उनके बयान का समर्थन किया और फिल्म को देशभक्ति से जोड़ा, वहीं कई लोगों ने कहा कि अभिनेता की आलोचना करना देशद्रोह नहीं है। कुछ ने वरुण धवन के पिछले कार्य की भी आलोचना की।
फिल्म की कहानी और कास्ट
Border 2 की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है, जिसमें युवा भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान को दिखाया गया है। फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा, अहान शेट्टी, मोना सिंह सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
निर्देशन, संगीत और रिलीज की तारीख
फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इसका निर्माण निधि दत्ता, जे.पी. दत्ता, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने मिलकर किया है। फिल्म का संगीत विशाल मिश्रा, मिथुन, अनु मलिक, सचेत–परंपरा और गुरमोह ने तैयार किया है। Border 2 23 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।