एंटरटेनमेंट

जया बच्चन का बयान चर्चा में, विवाह को बताया पिछड़ा, कहा- मैं नहीं चाहती कि नातिन नव्या विवाह करे

Published

on

बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री जया बच्चन अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा का विषय बन जाती हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई में आयोजित ‘वी द विमेन’ कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। खासकर शादी के विषय पर उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा शादी करे, और इसके पीछे की वजहों पर उन्होंने खुल कर बात की।


जया बच्चन का शादी पर हैरान करने वाला बयान

‘वी द विमेन’ कार्यक्रम में जब जया बच्चन से पूछा गया कि क्या शादी अब पुरानी हो गई है, तो उन्होंने सहमति जताई और कहा, “मुझे नहीं लगता कि नव्या को शादी करनी चाहिए। मैं अब दादी बन चुकी हूं। नव्या जल्द ही 28 साल की हो जाएगी। मैं अब इतनी बड़ी हो गई हूं कि छोटी लड़कियों को बच्चों की परवरिश का तरीका बताऊं। समय बहुत बदल गया है, और आजकल के बच्चे इतने समझदार हैं कि वो आपको मात दे सकते हैं।”

जया बच्चन ने कहा- जिंदगी का आनंद लो

जया बच्चन ने आगे कहा कि शादी की वैधानिकता किसी रिश्ते की पहचान नहीं होती। उन्होंने बताया, “यह दिल्ली का लड्डू है- खाओ तो भी मुश्किल, न खाओ तो भी मुश्किल। पर जिंदगी का मजा लो। जरूरी नहीं कि आप इसे औपचारिक रूप दें। हमारे जमाने में हमने रजिस्टर पर साइन नहीं किए थे। बाद में जब पता चला कि हमें साइन करना चाहिए, तो शादी के कितने सालों बाद जाकर हमने साइन किए। इसका मतलब है कि हम उस दौरान गैर-कानूनी तरीके से रह रहे थे।”

नव्या नवेली नंदा फिल्मों से हैं दूर

जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इस समय फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। उन्होंने हेल्थ टेक प्लेटफॉर्म आरा हेल्थ की सह-स्थापना की है और वर्तमान में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद से MBA कर रही हैं। नव्या, श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की बेटी हैं। उनका भाई अगस्त्य नंदा फिल्मों में एंट्री कर चुका है और वो फिल्म इक्कीस में दिखाई देगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version