एंटरटेनमेंट

डीडीपीडी 2 के बॉक्स ऑफिस पर धमाल: पहले दिन अजय देवगन की फिल्म ने लगाई कमाई की झड़ी, कई फिल्मों के ओपनिंग डे के रेकॉर्ड तोड़े, जानें रिपोर्ट्स में क्या है खास।

Published

on

दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन द्वारा अभिनीत ‘दे दे प्यार दे 2’ अंततः 14 नवंबर को थिएटर में प्रदर्शित हुई. इस फिल्म में जावेद जाफरी, मीजान जाफरी और गौतमी कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों द्वारा इसे मजेदार और मनोरंजक बताया जा रहा है.


इस बार की कहानी उम्र के अंतर, पारिवारिक नाटक और कॉमिक रोमांस पर आधारित है. खास बात यह है कि रकुल प्रीत सिंह के पिता का रोल इस बार आर. माधवन निभा रहे हैं, जबकि गौतमी कपूर उनकी मां के रूप में नजर आएंगी. पहले दिन के आंकड़ों के अनुसार इसने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, जिसका विवरण आप नीचे देख सकते हैं.

दे दे प्यार दे 2 ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की?

Sacnilk रिपोर्ट

Sacnilk की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, दे दे प्यार दे 2 ने पहले दिन रात 8 बजे तक भारत में 5.17 करोड़ रुपये की कमाई की. रात होते-होते यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है.

फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दुलकर सलमान की नई तमिल पीरियड ड्रामा फिल्म “कांथा” से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है, जो उसी दिन 14 नवंबर, 2025 को रिलीज हुई है.

ओपनिंग डे पर फिल्म ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड

  • मिराई (हिंदी) -1.75 करोड़ रुपये
  • द बंगाल फाइल्स – 1.85 करोड़ रुपये
  • कुली (हिंदी) – 4.5 करोड़ रुपये
  • धड़क 2 – 3.65 करोड़ रुपये
  • महावतार नरसिम्हा – 1.86 करोड़ रुपये
  • निकिता रॉय – 22 लाख रुपये
  • मालिक – 4.02 करोड़ रुपये
  • आंखों की गुस्ताखियां – 35 लाख रुपये
  • मेट्रो इन दिनों – 4.05 करोड़ रुपये
  • मां – 4.93 करोड़ रुपये
  • केसरी वीर – 25 लाख रुपये
  • कंपकंपी – 26 लाख रुपये
  • द भूतनी – 1.19 करोड़ रुपये
  • फुले – 15 लाख रुपये
  • ग्राउंड जीरो – 1.20 करोड़ रुपये
  • द डिप्लोमैट – 4.03 करोड़ रुपये
  • क्रेजी – 1.10 करोड़ रुपये
  • सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव – 50 लाख रुपये
  • मेरे हसबैंड की बीवी – 1.75 लाख रुपये
  • बैडएस रवि कुमार – 3.52 करोड़ रुपये
  • लवयापा – 1.25 करोड़ रुपये
  • इमरजेंसी – 3.11 करोड़ रुपये
  • आजाद – 1.50 करोड़ रुपये
  • फतेह – 2.61 करोड़ रुपये
  • क्रेजी – 80 लाख रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version