एंटरटेनमेंट

तापसी पन्नू ने हिंदी सिनेमा में पीआर के अंधेरे पहलुओं का खुलासा किया, बताया कैसे एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाने के लिए होती हैं साजिशें।

Published

on

तापसी पन्नू: तापसी पन्नू ने अपने बॉलीवुड के सफर में कई शानदार फिल्में की हैं और विभिन्न किरदारों को लेकर पहचानी जाती हैं। इस बीच, उन्होंने नेगेटिव पीआर के बारे में कुछ ऐसा कहा है जो चर्चा का विषय बन गया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में पीआर के खेल को लेकर अक्सर विवादों का सिलसिला जारी रहता है, लेकिन तापसी पन्नू का कहना है कि पहले लोग अपनी पहचान बढ़ाने के लिए पैसे खर्च करते थे, जबकि अब लोग अपने प्रतिद्वंद्वियों को खत्म करने के लिए पैसे लगा रहे हैं। यह बात उन्हें समझ नहीं आती। आइए जानते हैं पूरा मामला।

तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में पीआर के गेम में हुए बदलाव का किया खुलासा

टाइम्स नाऊ के साथ बातचीत के दौरान जब तापसी पन्नू से यह पूछा गया कि क्या शोहरत मिलने के साथ नेगेटिव साइड और पीआर के कारण परेशान होना पड़ता है, तो एक्ट्रेस ने कहा कि मैं पिछले डेढ़ साल से इस पर ध्यान दे रही हूं, क्योंकि इससे पहले मैं काम में व्यस्त थी। मैंने थोड़ा ब्रेक लिया और फिर चीजों को देखना शुरू किया। अब मुझे यह समझ आया कि इंडस्ट्री में पीआर का खेल एक नए स्तर पर पहुंच गया है। पहले आप अपनी पहचान बढ़ाने के लिए पैसे खर्च करते थे, लेकिन अब आप किसी और को नीचे गिराने के लिए पैसे लगा रहे हैं।

तापसी पन्नू ने इस मुद्दे पर जताई हैरानी

तापसी ने इंडस्ट्री में पीआर गेम में आए बदलाव पर विचार करते हुए कहा कि आपकी सफलता किसी और की असफलता पर कैसे निर्भर कर सकती है। लोग अपने अनुसार बातें बनाते हैं और उन्हें सबके सामने पेश करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं पैसे खर्च करके अपने काम की तारीफ किसी आर्टिकल में नहीं करवा सकती। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि राजनीति और फेमिनिज़्म को गलत तरीके से समझा जाता है, और मैं कोशिश करूंगी कि आने वाले वर्षों में अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को इससे परिचित करवा सकूं।

काम के मोर्चे पर, तापसी पन्नू जल्द ही गांधारी फिल्म में नजर आ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version