एंटरटेनमेंट

तू मेरी मैं तेरा ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया नया इतिहास: घाटे के बावजूद 2025 की दो फिल्मों के कलेक्शन को किया पीछे

Published

on

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी बॉक्स ऑफिस आंकड़े: कार्तिक आर्यन की हालिया रिलीज “तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी” ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कम प्रदर्शन किया है। समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 25 दिसंबर को क्रिसमस पर रिलीज हुई थी, लेकिन शुरूवात में इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला।


हालांकि, वीकेंड पर कलेक्शन में थोड़ी वृद्धि देखी गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन केवल 25.25 करोड़ रुपये तक सीमित रहा। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 35 करोड़ रुपये की सीमा को पार कर लिया, जो निर्माताओं की अपेक्षाओं से काफी कम है। अब इतनी कमाई के बावजूद फिल्म ने 2025 की दो फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, आइए पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और रिकॉर्ड विस्तार से बताते हैं।

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स

वर्ल्डवाइड ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने कितना कमाया?

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की यह फिल्म एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कथा पर आधारित है। फिल्म में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता जैसे वरिष्ठ कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के पहले पांच दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 37 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म के साधारण प्रदर्शन के पीछे दो मुख्य कारण माने जा रहे हैं। पहला, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’, जो रिलीज के चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत स्थिति में है। सोमवार को ‘धुरंधर’ का कलेक्शन ‘तू मेरी मैं तेरा’ से स्पष्ट रूप से ज्यादा रहा, जिससे कार्तिक की फिल्म को दर्शक नहीं मिल पाए। दूसरा बड़ा कारण फिल्म की कहानी और कार्तिक- अनन्या की केमिस्ट्री को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं रही हैं। जिस केमिस्ट्री से बड़ी उम्मीदें थीं, वह पर्दे पर अपेक्षानुसार असर नहीं डाल सकी।

कमजोर कमाई के बावजूद इन फिल्मों को पछाड़ा

कम कलेक्शन के बावजूद, फिल्म ने 2025 की दो फिल्मों के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है।

  • धड़क 2 (तृप्ति डिमरी) – ₹32.61 करोड़
  • मालिक (राजकुमार राव) – ₹29.51 करोड़

37 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई के साथ, ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए साल 2025 में अपना नाम रिकॉर्ड लिस्ट में दर्ज करवा लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version